'छात्रों को भड़काने और बदनाम करने की साजिश', Delhi Protest पर सीएम योगी का सपा-कांग्रेस पर हमला

गोरखपुर बूथ सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने पिछली सरकारों में हुए भर्ती घोटालों, जातिवादी राजनीति और दिल्ली में हुए प्रदर्शन पर जमकर निशाना साधा.

Advertisement
गोरखपुर बूथ सम्मेलन में सीएम योगी का संबोधन (Photo- ITG) गोरखपुर बूथ सम्मेलन में सीएम योगी का संबोधन (Photo- ITG)

aajtak.in

  • गोरखपुर,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

गोरखपुर बूथ सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. सीएम योगी ने अपने बयान में पिछली सपा सरकार के दौरान लोक सेवा आयोग में हुई भर्तियों में अनियमितताओं, 86 में से 56 पद एक जाति विशेष को देने और अयोग्य व्यक्ति को टॉप कराने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल समाज को जाति के आधार पर बांटने, फेक अकाउंट्स से नफरत फैलाने और युवाओं व छात्रों को भड़काने का काम कर रहे हैं. सीएम के मुताबिक दिल्ली में संसद का घेराव भी छात्रों को बदनाम करने के लिए किया गया.

Advertisement

सपा शासन के भर्ती घोटाले और जातिवाद पर प्रहार

सीएम योगी ने कहा कि सपा सरकार के दौरान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर अयोग्य व्यक्ति को बैठाया गया था. एसडीएम भर्ती में 86 में से 56 पदों पर एक जाति विशेष के लोगों का चयन किया गया और हाईस्कूल-इंटर में थर्ड डिवीजन पास उम्मीदवार को टॉप करा दिया गया. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल समाज को बांटने और नकारात्मक नैरेटिव सेट करने का प्रयास कर रहे हैं.

'माफियाओं के प्रति थी विपक्ष की संवेदना'

CM योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा और कांग्रेस की संवेदना गरीब, किसान या आम परिवार के प्रति नहीं बल्कि माफियाओं के प्रति थी. आज उत्तर प्रदेश माफिया-मुक्त, गुंडा-मुक्त, उपद्रव-मुक्त और कर्फ्यू-मुक्त हो चुका है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को यह बदलाव स्वीकार नहीं हो रहा है क्योंकि उनके शासनकाल में प्रदेश में दंगे, कर्फ्यू, लूट-खसोट और अराजकता का माहौल रहता था.

Advertisement

दिल्ली प्रदर्शन और छात्रों को भड़काने का आरोप

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल युवाओं, किसानों और छात्रों को भड़काने की शरारत कर रहे हैं. दिल्ली में संसद सत्र का घेराव और तोड़-फोड़ भी छात्रों को बदनाम करने के लिए सपा और कांग्रेस द्वारा कराई गई थी. जबकि सपा चीफ अखिलेश यादव और उनकी पार्टी ने दिल्ली में नीट एग्जाम में धांधली के खिलाफ प्रदर्शन किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »