Noida: हिंडन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, चश्मदीदों ने दी पुलिस को सूचना, तलाश में जुटे गोताखोर

नोएडा के फेस-2 इलाके में हिंडन नदी में नहाने गए दो छोटे बच्चे अचानक डूब गए. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाना फेस-2 पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे गोताखोरों की मदद से बच्चों को खोजने का प्रयास किया. 8 वर्षीय आशीष कुमार और 11 वर्षीय अभिषेक परिवार के साथ थाना फेस-2 इलाके के पुस्ता के पास रहते थे.

Advertisement
बच्चो की तलाश करती पुलिस. बच्चो की तलाश करती पुलिस.

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 15 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 11:48 PM IST

नोएडा के फेस-2 इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब हिंडन नदी में नहाने गए दो छोटे बच्चे अचानक डूब गए. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना थाना फेस-2 पुलिस को दी. मौके पर पहुंचे गोताखोरों की मदद से बच्चों को खोजने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि दोनों बच्चों के परिजन नौकरी करने गए थे. इसी दौरान बच्चे नहाने के लिए हिंडन नदी पहुंच गए.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, 8 वर्षीय आशीष कुमार और 11 वर्षीय अभिषेक परिवार के साथ थाना फेस-2 इलाके के पुस्ता के पास रहते थे. शुक्रवार को इनके परिजन नौकरी के लिए गए थे. इस दौरान बच्चे नहाने के लिए हिंडन नदी पहुंच गए. दोनों बच्चों ने नदी के किनारे कपड़े उतारे और नदी में नहाने के लिए कूद गए. वहीं, ज्यादा गहराई में जाने के बाद बच्चे अचानक डूब गए.

ये भी पढ़ें- 

'कई घंटे बीतने के बाद भी बच्चे नहीं मिले'

वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. घटना की सूचना मिलने के साथ ही थाना फेस-2 पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से दोनों को ढूंढने में जुट गई. हालांकि, कई घंटे बीतने के बाद भी बच्चे नहीं मिले. बताया जा रहा है कि बच्चे पहले भी हिंडन नदी में नहाने के लिए जाते रहते थे.

Advertisement

बुलंदशहर और बदायूं का रहने वाले हैं बच्चे

इसमें एक बच्चा मूल रूप से बुलंदशहर और दूसरा बदायूं का रहने वाला है. घटना के बाद दोनों बच्चे आशीष कुमार और अभिषेक के परिवार में कोहराम मच गया है. पुलिस घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों से भी बातचीत की है. गोताखोरों को पुलिस ने बच्चों को खोजने में लगी है. हालांकि, अभी तक बच्चे नहीं मिले हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »