Farrukhabad: गर्म रोटी न मिलने पर चली कुर्सियां, बिना दुल्हन लौटी बारात

फर्रुखाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां एक शादी में बाराती इतने भड़क गए कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और हलवाई समेत घरातियों पर कुर्सियां फेंकी. बाराती नशे में डांस कर रहे थे. जिसकी वजह से उन्हें खाना खाने में देरी हो गई. गर्म रोटी न मिलने से बाराती भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया.

Advertisement
गरम रोटी न मिलने पर शादी में मचा बवाल गरम रोटी न मिलने पर शादी में मचा बवाल

फिरोज़ खान

  • फर्रुखाबाद ,
  • 12 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 10:12 PM IST

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां एक शादी में बाराती इतने भड़क गए कि उन्होंने मारपीट शुरू कर दी और हलवाई समेत घरातियों पर कुर्सियां फेंकी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुछ बारातियों को हिरासत में लिया. बताया जा रहा है कि बारात बिन दुल्हन के ही वापस लौट गई. 

यह घटना शमशाबाद कस्बे के चौहट्टा मोहल्ले में हुई. यहां रहने वाले तोताराम की बेटी की शादी कासगंज के सिरौटी गांव निवासी सुनील के पुत्र शिवम से तय हुई थी. बारात धुमधाम के साथ कासगंज से शमशाबाद पहुंची. बाराती नशे में डांस कर रहे थे. जिसकी वजह से उन्हें खाना खाने में देरी हो गई. गर्म रोटी न मिलने से बाराती भड़क गए और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया. 

Advertisement

बारातियों ने शादी में जमकर किया बवाल 

बारातियों ने पहले हलवाई से बदसलूकी कर गाली-गलौच की और शराब के नशे में बाराती ने हलवाई पर पिस्तौल तान दी. लड़की पक्ष वालों ने विरोध किया और बाराती इतने गुस्से में हो गए कि उन्होंने कुर्सियां उठाकर मारपीट शुरू करने लगे. देखते ही देखते हंगामा मच गया. इस दौरान बारातियों को काफी समझाया पर वह नहीं माने. इस घटना में दुल्हन के भाई, पिता समेत आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए. 

प्यार, शादी और हाईवोल्टेज ड्रामा... पहली बीवी के होते घर ले आया दूसरी दुल्हन, मच गया बवाल

बवाल के बाद बिना दुल्हन लिए लौटी बारात

इस घटना के बाद लड़की पक्ष ने शादी से इनकार कर दिया. दोनों पक्षों की पंचायत के बाद यह फैसला हुआ कि अपना-अपना सामान वापस करें और और बारात बिना दुल्हन वापस लौट गई. दुल्हन के भाई ने बताया की देर रात बारात पहुंची अधिकांश बाराती शराब के नशे में थे. हम लोगों ने कहा कि खाना ठंडा हो रहा है, जल्दी खा लो.  गरम रोटी ना मिलने पर गाली गलौज और मारपीट पर आमादा हो गए. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »