मेरठ: स्कूल जाती लड़की से बीच सड़क छेड़छाड़ और मारपीट, घटना का CCTV फुटेज वायरल

मेरठ से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि लड़की बैग लेकर गली से गुजर रही है, उसके पीछे से एक युवक आता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है. लड़की खुद को बचाने का प्रयास करती है. फिर युवक से धक्का देकर नीचे गिरा देता है.

Advertisement
स्कूल जाती लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट स्कूल जाती लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट

उस्मान चौधरी

  • मेरठ,
  • 15 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो के संज्ञान में आने के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. यह घटना 13 अगस्त की सुबह के समय हुई. जब लड़की स्कूल जा रही थी. 

बीच सड़क लड़की के साथ छेड़छाड़ और मारपीट

Advertisement

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक लड़की बैग लेकर गली से गुजर रही है, उसके पीछे से एक नारंगी रंग की शर्ट पहने हुए युवक आता है और उसके साथ छेड़छाड़ करता है. लड़की खुद को बचाने का प्रयास करती है और युवक को पीछे ढकेल देती है. फिर युवक लड़की के साथ मारपीट करता है और उसने नीचे गिरा कर भाग जाता है.  

 

जानकारी के मुताबिक पीड़िता नौचंदी थाना क्षेत्र के जैदी फार्म की रहने वाली है. वो घर से स्कूल की तरफ जा रही थी. तभी युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक सलमान को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि इनकी किसी बात पर नोकझोंक हुई थी. इसकी की जांच की जा रही है. 

Advertisement

पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि यह नौचंदी थाना क्षेत्र का एक वीडियो था जिसमें एक लड़की के साथ एक युवक मारपीट करता हुआ दिख रहा था. पूरे वीडियो देखने के बाद यह निकल कर आया कि दोनों में विवाद भी हुआ था इस वीडियो के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले की गहराई से जांच की जा रही है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »