नोएडा में पिट बुल डॉगी ने दूसरे कुत्ते को किया लहूलुहान, मालिक पर कार्रवाई की मांग

यूपी के नोएडा में पिट बुल ब्रीड के एक डॉगी ने दूसरे कुत्ते को लहूलुहान कर दिया. लोगों ने उसे छुड़ाने की काफी कोशिश की लेकिन आदमखोर डॉगी ने उसे नहीं छोड़ा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद लोग इस पिट बुल डॉगी के मालिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement
आदमखोर बना बुली ब्रीड का डॉग आदमखोर बना बुली ब्रीड का डॉग

भूपेन्द्र चौधरी

  • नोएडा,
  • 09 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कुत्तों से जुड़ा विवाद रुकने का नाम नही ले रहा है. ताजा मामला सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का है जहां पिट बुल ब्रीड के एक पालतू खूंखार कुत्ते ने स्ट्रीट डॉग को अपना शिकार बना लिया. 

बड़ी बात यह कि है कुत्ते को बार-बार छुड़ाने की कोशिश की गई लेकिन खूंखार कुत्ते ने स्ट्रीट डॉग को नहीं छोड़ा, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं सोशल मीडिया यूजर्स कुत्ते के मालिक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

जानकारी के मुताबिक वीडियो सेक्टर 53 के सामने गिझोड़ का है. बताया जा रहा है हमला करने वाले कुत्ते के मालिक नरेंद्र शर्मा गिझोड़ गांव में ही रहते हैं. उन्होंने पाकिस्तानी पिट बुल नस्ल का यह खूंखार कुत्ता पाल रखा था. 

वो सेक्टर 53 बी ब्लॉक के पास कुत्ते को टहला रहे थे. इस दौरान उसके गले में पट्टा भी नहीं था. इस खूंखार कुत्ते के सामने एक स्ट्रीट डॉग आ गया, स्ट्रीट डॉग को सामने देख खूंखार कुत्ते ने हमला कर दिया और उसके गर्दन को दबोच लिया. 

आदमखोर पिट बुल ने डॉगी को नहीं छोड़ा

कुत्ते के मालिक ने भी खूब छुड़ाने की कोशिश की लेकिन पिट बुल ने स्ट्रीट डॉग को नहीं छोड़ा, स्ट्रीट डॉग को किसी तरह बचाया गया. स्ट्रीट डॉगी उसके हमले से लहूलुहान हो गया. वहीं वीडियो वायरल होने के बाद इस खूंखार कुत्ते के मालिक पर लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि इस तरह के खतरनाक ब्रीड को बिना पट्टे के घुमाना खतरनाक है.

Advertisement

बता दें कि नोएडा में कुत्तों के हमले से मौत भी हो चुकी है. पिछले साल ही एक कुत्ते ने छोटे बच्चे का पेट फाड़ दिया था जिस कारण उसकी मौत हो गई थी. घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने नई डॉग पॉलिसी बनाई थी.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »