संभल में फिर गरजा बुलडोजर, चरागाह की सरकारी जमीन पर बनी अवैध मजार ध्वस्त

उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त कराने के अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है. नीमखेड़ा बझेड़ा गांव में चरागाह की भूमि पर अवैध रूप से बनाई गई मजार को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया है. मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.

Advertisement
संभल में बेदखली के आदेश के बाद बुलडोजर कार्रवाई (Photo- Screengrab) संभल में बेदखली के आदेश के बाद बुलडोजर कार्रवाई (Photo- Screengrab)

अभिनव माथुर

  • संभल ,
  • 31 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:14 PM IST

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बार फिर बुलडोजर एक्शन देखने को मिला. रायसत्ती थाना क्षेत्र के नीमखेड़ा बझेड़ा गांव में नायब तहसीलदार और सीओ के नेतृत्व में राजस्व विभाग और पुलिस की टीम ने गाटा संख्या-1148 की चरागाह वाली डेढ़ हेक्टेयर सरकारी जमीन के 50 वर्ग मीटर हिस्से पर अवैध रूप से बनी मजार को बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया. 

Advertisement

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह द्वारा 9 जून को धारा 67 के तहत बेदखली का आदेश जारी करने और 29 अगस्त को राजस्व टीम गठित करने के बाद इस कार्रवाई को अंजाम देकर सरकारी भूमि को कब्जा मुक्त कराया गया.

बेदखली आदेश और कार्रवाई की प्रक्रिया

क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा चरागाह की जमीन पर अवैध कब्जे की रिपोर्ट देने के बाद तहसीलदार कोर्ट में सुनवाई शुरू हुई थी. कोर्ट में किसी भी व्यक्ति द्वारा आपत्ति दाखिल न किए जाने पर तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह ने बेदखली का आदेश जारी किया था. 

इसके अनुपालन में सोमवार को नायब तहसीलदार शुभम प्रताप सिंह के नेतृत्व में आधा दर्जन राजस्व कर्मियों की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और कुछ ही मिनटों में अवैध मजार के स्ट्रक्चर को ध्वस्त कर दिया गया.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम और पुलिस बल तैनात

Advertisement

कार्रवाई के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ अमन सिंह के निर्देशन में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. मौके पर थाना रायसत्ती, थाना नखासा और थाना असमोली सहित तीन थानों की पुलिस फोर्स और एक प्लाटून पीएसी को तैनात किया गया था. प्रशासन का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व को माहौल बिगाड़ने का मौका नहीं दिया गया और सरकारी जमीन को ग्राम समाज को सौंप दिया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »