बिजनौर: खेत में युवक को मारी पांच गोलियां, घर से बुलाकर ले गया था बदमाश

बिजनौर के गांव रामपुर आशा में खेत पर काम कर रहे किसानों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो खेत में एक युवक की लाश मिली. सवेरे युवक की पहचान मोहम्मद फारूक के रूप में हुई. फारूक को घर से बुलाकर ले जाया गया था और उसकी पांच गोलियां मारकर हत्या कर दी गई.

Advertisement
खेत में युवक की गोली मारकर हत्या खेत में युवक की गोली मारकर हत्या

संजीव शर्मा

  • बिजनौर,
  • 29 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

बिजनौर के गांव रामपुर आशा में खेत में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना उस समय हुई जब आसपास के खेतों में किसान काम कर रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. 

किसानों को पड़ोस के खेत से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं. उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि खेत में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है. उसके शरीर पर गोलियों के निशान थे.

Advertisement

खेत में गोली मारकर युवक की हत्या

पुलिस अधिकारियों को सूचना मिलते ही वह भी मौके पर पहुंचे. लेकिन देर शाम तक युवक की पहचान नहीं हो पाई. किसानों ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर तीन लोग आए थे. फायरिंग के बाद उनमें से दो लोग मोटरसाइकिल पर वापस जाते दिखे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

अगली सुबह युवक की पहचान कीरतपुर के मोहल्ला अंसारियांन निवासी मोहम्मद फारूक के रूप में हुई. फारूक के परिजनों ने बताया कि मोहल्ले के ही दो युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे. इसके बाद उनके बीच क्या विवाद हुआ, यह अभी साफ नहीं हो पाया.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

परिजनों का कहना है कि फारूक की बेरहमी से हत्या की गई है. उसके शरीर पर पांच गोलियों के निशान हैं. फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है. लेकिन आरोपी फरार हैं. इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »