बेटा बना अफसर तो पिता ने हाथी पर बैठाकर कराया शाही अंदाज में स्वागत, बस्ती में जश्न का वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश के बस्ती में बेटे की सरकारी नौकरी लगने की खुशी में एक पिता ने ऐसा जश्न मनाया कि पूरा इलाका देखते रह गया. हरैया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के अवनीश का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है. बेटे की इस उपलब्धि पर पिता महेंद्र कुमार ने संसारीपुर चौराहे पर गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत समारोह रखा. अवनीश को हाथी पर बैठाकर स्वागत कराया. इस अनोखे जश्न का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

Advertisement
अफसर बनने पर पिता का अनोखा जश्न. (Photo: Screengrab) अफसर बनने पर पिता का अनोखा जश्न. (Photo: Screengrab)

रवि गुप्ता

  • बस्ती,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:25 PM IST

सरकारी नौकरी लगने की खुशी में लोग क्या करते हैं? मिठाई बांटते हैं, घर में पूजा रखते हैं, दोस्तों को पार्टी देते हैं. लेकिन उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक पिता ने बेटे की कामयाबी का जश्न ऐसा मनाया कि गांव से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा शुरू हो गई. बेटा अफसर बना तो पिता ने उसे हाथी पर बैठाया. फिर गाजे-बाजे के साथ ऐसा स्वागत किया कि देखने वाले भी रुक गए.

Advertisement

मामला बस्ती के हरैया थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव का है. यहां के रहने वाले अवनीश पांडेय का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ है. बेटे की इस कामयाबी से पिता महेंद्र कुमार पांडेय इतने खुश हुए कि उन्होंने बेटे के स्वागत का पूरा इंतजाम ही शाही अंदाज में कर दिया. अवनीश पांडेय के ग्राम पंचायत अधिकारी बनने की खबर परिवार के लिए बड़ी खुशी लेकर आई. पिता महेंद्र कुमार ने बेटे की इस कामयाबी को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया.

यहां देखें Video

फिर संसारीपुर चौराहे पर स्वागत समारोह रखा गया. गाजे-बाजे का इंतजाम हुआ. लोग जुटे. और इसके बाद जो हुआ, वही अब सोशल मीडिया पर वायरल है. अवनीश को हाथी पर बैठाया गया. हाथी आगे बढ़ा और उसके साथ गाजे-बाजे की आवाज गूंजती रही. आसपास मौजूद लोगों की नजरें भी उसी तरफ टिक गईं. किसी ने मोबाइल निकाला, किसी ने वीडियो बनाया और देखते ही देखते बेटे के इस अनोखे स्वागत का वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंच गया.

Advertisement

स्थानीय लोग भी इस खुशी में शामिल हुए और परिवार को बधाइयां दीं. अब सवाल ये कि हाथी ही क्यों? इसका जवाब तो पिता ही बेहतर बता सकते हैं. लेकिन बेटे की सफलता के मौके पर उन्होंने जिस तरह खुशी जताई, वो जरूर लोगों को याद रह गया.

यह भी पढ़ें: 'दबदबा था, दबदबा है और दबदबा रहेगा', बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर गोंडा में समर्थकों ने ऐसे मनाया जश्न

आमतौर पर सरकारी नौकरी लगने पर घर में मिठाई बंटती है, ढोल बजता है या छोटा-मोटा स्वागत समारोह होता है. लेकिन यहां मामला थोड़ा अलग था. बेटा ग्राम पंचायत अधिकारी बना और पिता ने उसे हाथी पर बैठाकर स्वागत कराया. यानी सरकारी नौकरी की खुशी को एकदम 'राजसी' अंदाज दे दिया गया.

समारोह का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अवनीश हाथी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं और आसपास लोग मौजूद हैं. गाजे-बाजे के साथ उनका स्वागत किया जा रहा है. वीडियो देखने के बाद इलाके में लोग पिता के इस अंदाज की चर्चा कर रहे हैं. किसी के लिए ये बेटे की मेहनत का जश्न है, तो किसी के लिए पिता के गर्व का अनोखा तरीका. अवनीश पांडेय की सरकारी नौकरी का पहला दिन शायद ही परिवार कभी भूल पाए. क्योंकि नौकरी तो बहुत लोग हासिल करते हैं. लेकिन बेटे के अफसर बनने की खुशी में उसे हाथी पर बैठाकर स्वागत कराने वाला अंदाज अनोखा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »