UP के बाराबंकी में फार्मासिस्ट की हत्या... जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मलौली गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर अज्ञात लोगों ने 24 वर्षीय फार्मासिस्ट की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर(Meta AI) सांकेतिक तस्वीर(Meta AI)

aajtak.in

  • बाराबंकी,
  • 04 मई 2025,
  • अपडेटेड 2:54 PM IST

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में मलौली गांव में जमीन के एक टुकड़े को लेकर अज्ञात लोगों ने 24 वर्षीय फार्मासिस्ट की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारी ने बताया कि पीड़ित सत्येंद्र विश्वकर्मा अपने क्लिनिक में सो रहा था, तभी आधी रात के करीब मोटरसाइकिल पर तीन लोग पहुंचे.

Advertisement

इसके बाद तीनों लोगों ने दवा लेने के लिए ग्राहक बनकर क्लिनिक का दरवाजा खटखटाया. जैसे ही विश्वकर्मा ने दरवाजा खोला, तीनों ने उस पर हमला कर दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि फार्मासिस्ट ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसका पीछा किया गया और उसे लाठी-डंडों से पीटा गया.

यह भी पढ़ें: हाईप्रोफाइल अभ्युदय जैन मर्डर मिस्ट्री... 14 साल के बेटे की हत्या के आरोप में 58 दिन से जेल में बंद मां, SIT की जांच रिपोर्ट में साबित हुई निर्दोष

स्थानीय युवक विवेक चंद्र नाग, जिसने बीच-बचाव करने की कोशिश की. लेकिन हमलावरों ने उस पर भी हमला कर दिया. जिसके बाद हंगामे से घबराए पड़ोसी क्लिनिक पहुंचे. हालांकि, बड़ी संख्या में पड़ोसियों को आता देख हमलावर भाग गए.

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.  जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल विश्वकर्मा को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने बताया कि डडिया मऊ गांव के मूल निवासी विश्वकर्मा फार्मेसी का कोर्स पूरा करने के बाद पिछले साल से क्लिनिक चला रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: रोड रेज, दोस्ती, फिर कत्ल... दिल्ली में शराब की बोतल टूटने पर हुए मर्डर का CCTV से खुला राज

विश्वकर्मा की मां गंगोत्री देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे का गांव के ही संतलाल, किशोर, राजेंद्र प्रसाद और लाल बहादुर से जमीन के एक टुकड़े और पेड़ काटने को लेकर विवाद था. इसी के चलते चारों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी.

स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पीड़ित के पिता गंगा प्रसाद की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है. हम कई लोगों से पूछताछ कर रहे हैं और क्लिनिक से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं. अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »