महिला ने 5 साल की बेटी को यमुना में फेंका, खुद भी लगाने लगी छलांग, फिर...

बांदा के मर्का थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला ने पारिवारिक कलह के बाद अपनी 5 वर्षीय बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया. खुद भी कूदने जा रही थी, लेकिन राहगीरों ने बचा लिया. पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर काउंसलिंग शुरू की है. बच्ची की तलाश के लिए गोताखोर और SDRF की टीम लगाई गई है.

Advertisement
पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG) पारिवारिक कलह का खौफनाक अंजाम.(Photo: Siddhartha Gupta/ITG)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 27 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 9:05 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मर्का थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां 35 वर्षीय एक महिला ने पारिवारिक कलह के चलते अपनी 5 साल की मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंक दिया. घटना के बाद वह खुद भी नदी में छलांग लगाने जा रही थी, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी.

Advertisement

बताया गया कि महिला पिछले छह वर्षों से अपने मायके में रह रही थी. घटना वाले दिन वह घर के बाहर बैठकर फोन पर बात कर रही थी. इसी दौरान उसकी मां ने उसे अंदर जाने को कहा और डांट-फटकार लगा दी. पुलिस के अनुसार रोज-रोज मां की डांट से परेशान होकर महिला मानसिक तनाव में आ गई और घर से निकल गई.

यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल का डंडा, मासूम की चीखें... बांदा में पिटाई से सहमा छात्र और लहूलुहान हालत में पहुंचा घर

नदी किनारे पहुंचकर उठाया खौफनाक कदम

महिला बहाने से घर से निकली और यमुना नदी के किनारे पहुंच गई. वहां उसने पहले अपनी पांच वर्षीय बेटी को नदी में फेंक दिया. इसके बाद वह खुद भी नदी में कूदने की तैयारी कर रही थी. तभी आसपास मौजूद लोगों ने उसे देख लिया और दौड़कर पकड़ लिया.

Advertisement

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई. बच्ची की तलाश के लिए तत्काल प्रयास शुरू कर दिए गए.

गोताखोर और एसडीआरएफ की मदद से खोजबीन जारी

डिप्टी एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि पारिवारिक कलह के कारण महिला ने यह कदम उठाया. राहगीरों की तत्परता से महिला को बचा लिया गया. बच्ची की तलाश के लिए स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम को लगाया गया है.

पुलिस ने महिला को थाने ले जाकर काउंसलिंग शुरू कर दी है. बच्ची की तलाश जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई काउंसलिंग और जांच के बाद की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement