2 दोस्तों की मौत: बैंक से नौकरी करके लौट रहे थे घर, रास्ते में रौंद गया ट्रक; घरवालों पर टूटा दुखों का पहाड़

UP News: शिवम और उत्कर्ष एक ही बैंक में नौकरी करते थे. एक कंप्यूटर ऑपरेटर तो दूसरा फील्ड वर्कर था. दोनों प्रतिदिन की भांति ड्यूटी कर शुक्रवार देर शाम घर लौट रहे थे, उसी दौरान नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनको कुचल दिया. दोनों की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement
सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत. सड़क हादसे में 2 दोस्तों की मौत.

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा ,
  • 31 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 11:50 AM IST

UP News: बांदा में झांसी-मिर्जापुर नेशनल हाइवे में भीषण सड़क हादसे में 2 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रहे थे. रास्ते में तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उनको कुचल दिया. सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनों दुर्घटनाग्रस्त लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से ट्रक चालक फरार हो गया. इस घटना से परिवार में मातम छा गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Advertisement

मामला शहर कोतवाली के डिंगवाही गांव का है. जहां अतर्रा के दो दोस्त शिवम और उत्कर्ष बांदा की एक बैंक में नौकरी करते थे. एक कंप्यूटर ऑपरेटर तो दूसरा फील्ड वर्कर था. दोनों प्रतिदिन की भांति ड्यूटी कर शुक्रवार देर शाम घर लौट रहे थे, उसी दौरान नेशनल हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया. हादसे में  दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया. राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर अस्पताल भिजवाया. 

इस घटना से मृतकों के परिजनों के रो रोकर बुरा हाल है. मृतक शिवम 2 जुड़वां भाइयों में छोटा था. पिता की पहले ही बीमारी के चलते मौत हो चुकी थी. मां कला गुप्ता का घटना के बाद से हाल बेहाल हैं. 

डॉक्टर एसके मौर्य ने बताया कि देर रात दुर्घटनाग्रस्त 2 युवकों को पुलिस जिला अस्पताल लाई थी. चेकअप के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवा दिया गया है. 

Advertisement

DSP अम्बुजा त्रिवेदी ने बताया कि देर रात एक ट्रक और बाइक से एक्सीडेंट हुआ है, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »