प्रेमी संग जाने की जिद... परिजनों ने बीच सड़क युवती को पटक-पटक कर पीटा, Video

बांदा के नरैनी क्षेत्र में युवती की सरेआम पिटाई का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जांच में सामने आया कि युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी, जिसका परिजन विरोध कर रहे थे. विवाद बढ़ने पर परिजनों ने सड़क पर बाल पकड़कर युवती से मारपीट की. घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस तहरीर के आधार पर कानूनी कार्रवाई कर रही है.

Advertisement
युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया.(Photo: Screengrab) युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया.(Photo: Screengrab)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक युवती की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कुछ लोग एक युवती को सड़क पर बाल पकड़कर पटकते और मारते हुए दिखाई दे रहे हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है. 

जांच में पता चला कि युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी. परिजन उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन जब वह नहीं मानी तो परिवार के लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद बीच सड़क पर युवती के साथ मारपीट की गई, जिसमें दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज भी हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बांदा में साइबर ठगी की फैक्ट्री ध्वस्त! राजस्थान-हरियाणा तक जाल फैलाने वाला गैंग पकड़ा गया

मारपीट में युवती घायल हो गई, जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

नरैनी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा मामला

वायरल वीडियो को नरैनी कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, युवती का गांव के ही एक युवक से कथित प्रेम प्रसंग चल रहा था. युवती प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी और परिवार लगातार इसका विरोध कर रहा था.

परिजनों के विरोध के बावजूद युवती के नहीं मानने पर परिवार के लोग आक्रोशित हो गए. इसके बाद सभी ने मिलकर युवती को सड़क पर पटक-पटक कर मारा, बाल नोचे और घूंसे-थप्पड़ों से पिटाई की. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज भी हुई. घटना का किसी स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा.

Advertisement

देखें वीडियो...

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी

नरैनी कोतवाली के SHO संदीप तिवारी ने बताया कि मारपीट का वीडियो संज्ञान में आया है. प्रारंभिक जांच में यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है, जिसमें युवती अपने प्रेमी के साथ जाने की जिद कर रही थी और परिजन इसका विरोध कर रहे थे.

उन्होंने बताया कि इसी विवाद के चलते मारपीट हुई है. पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल मामले में जांच जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement