'सातवीं बार शादी को तैयार हैं पापा, रोक लो उनको...', मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

आजमगढ़ के अहरौला थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां 55 वर्षीय व्यक्ति के सातवीं शादी की तैयारी करने का आरोप उसके ही नाबालिग बेटे ने लगाया है. बेटे ने थाने में तहरीर देकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई है. युवक का कहना है कि पिता अब तक छह शादियां कर चुके हैं और जमीन बेचकर सातवीं शादी की तैयारी कर रहे हैं.

Advertisement
'सातवीं बार शादी को तैयार हैं पापा, रोक लो उनको',थाने पहुंचा नाबालिग बेटा (Photo: itg) 'सातवीं बार शादी को तैयार हैं पापा, रोक लो उनको',थाने पहुंचा नाबालिग बेटा (Photo: itg)

राजीव कुमार

  • आजमगढ़,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति पर सातवीं शादी करने की तैयारी का आरोप लगा है. हैरानी की बात यह है कि इस बार शादी का विरोध कोई और नहीं बल्कि उसका खुद का नाबालिग बेटा कर रहा है. बेटे ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से हस्तक्षेप करने और पिता की शादी रुकवाने की गुहार लगाई है. उसने पुलिस को बताया कि पापा, सातवीं बार शादी को तैयार हैं, उनको रोक लो.

Advertisement

'छह शादियां कर चुके हैं और अब...'

जानकारी के मुताबिक अहरौला क्षेत्र निवासी 55 वर्षीय अमरजीत मौर्य पर आरोप है कि वह अब तक छह शादियां कर चुके हैं और अब सातवीं शादी की तैयारी में जुटे हैं. अमरजीत के नाबालिग बेटे शनि मौर्य ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पिता ने उसकी मां से तीसरी शादी की थी. इससे पहले वह दो शादियां कर चुके थे और बाद में भी कई बार विवाह किया.

घर छोड़ गई छठी पत्नी

शनि मौर्य के मुताबिक अमरजीत मौर्य ने वर्ष 2024 में छठवीं शादी की थी. कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में पत्नी ने जमीन अपने नाम कराने की मांग शुरू कर दी. जब जमीन नाम नहीं की गई तो उसने जेवर की मांग की और विवाद बढ़ने पर वह घर छोड़कर चली गई. बेटे का आरोप है कि अब पिता सातवीं शादी के लिए लोगों से संपर्क कर रहे हैं और इसके लिए जमीन बेचने तक की तैयारी कर चुके हैं.

Advertisement

'7वीं शादी के लिए लिया 50000 का उधार'

नाबालिग बेटे ने यह भी बताया कि उसके पिता ने शादी के नाम पर किसी व्यक्ति से करीब 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए हैं. परिवार की आधे से ज्यादा जमीन पहले ही गिरवी रखी जा चुकी है. शनि के अनुसार वह खुद 12वीं का छात्र है और पिता के कर्ज को चुकाने के लिए मजदूरी तक करनी पड़ रही है. परीक्षा देने के लिए वह हाल ही में घर लौटा तो उसे सातवीं शादी की तैयारी की जानकारी मिली.

इस मामले को लेकर गांव में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है. गांव के प्रधान शत्रुघ्न कनौजिया ने बताया कि अमरजीत मौर्य पहले भी कई शादियां कर चुके हैं और यह मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है. वहीं अहरौला थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा का कहना है कि बेटे की ओर से तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »