हाथ में तमंचा, चेहरे पर नकाब... दुकान में घुसी महिला और चंद मिनटों में 26 ग्राम सोना पार, सीसीटीवी में कैद

आमतौर पर लूट की वारदातों में पुरुषों का नाम सामने आता है, लेकिन यहां एक नकाबपोश महिला ने फिल्मी अंदाज में तमंचा तानकर ज्वेलरी शोरूम को निशाना बनाया.

Advertisement
रुदौली के कोठी मोहल्ले में महिला लुटेरी ने मचाया हड़कंप.(Photo:Screengrab) रुदौली के कोठी मोहल्ले में महिला लुटेरी ने मचाया हड़कंप.(Photo:Screengrab)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या ,
  • 02 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:15 PM IST

अयोध्या जनपद के रुदौली कस्बे में दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. कोठी मोहल्ला स्थित महेश ज्वेलर्स की दुकान पर एक नकाबपोश महिला ने बेहद शातिर अंदाज में तमंचे की नोक पर 26 ग्राम सोना लूट लिया और चंद मिनटों में मौके से फरार हो गई.

बताया जा रहा है कि महिला अचानक दुकान में दाखिल हुई और काउंटर पर बैठे दुकानदार को हथियार दिखाकर धमकाया. इसके बाद उसने सोने का हार और चेन उठाए और बिना किसी डर के भीड़भाड़ वाले बाजार से निकल गई. पूरी वारदात इतनी तेजी से हुई कि किसी को संभलने तक का मौका नहीं मिला.

Advertisement

घटना की तस्वीरें दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. फुटेज में महिला का हुलिया साफ नजर आ रहा है, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिलने की उम्मीद है. देखें VIDEO:- 

इस दुस्साहसिक वारदात के बाद व्यापारियों में भारी दहशत का माहौल है. स्थानीय व्यापार मंडल ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और महिला की पहचान करने की कोशिश जारी है. फिलहाल पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »