अयोध्या: गश्त के दौरान ट्रेलर से टकराई पुलिस की कार, दारोगा की दर्दनाक मौत

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में देर रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई. रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुए हादसे में 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए.

Advertisement
दारोगा आकाश यादव, जिनकी हादसे में चली गई. (Photo: ITG) दारोगा आकाश यादव, जिनकी हादसे में चली गई. (Photo: ITG)

मयंक शुक्ला

  • अयोध्या,
  • 19 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:35 AM IST

अयोध्या के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में मंगलवार को देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक उपनिरीक्षक (SI) की मौत हो गई, जबकि एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसा रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास हुआ. बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी रात में गश्त पर निकले थे. इसी दौरान उनकी कार सड़क पर गिट्टी लदे ट्रेलर से जा भिड़ी.

Advertisement

टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे दोनों जवानों को बाहर निकालकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया. यहां डॉक्टरों ने 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया. वहीं, 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है. उनका अस्पताल में इलाज जारी है.

हादसे के बाद पुलिस वाहन के उड़े परखच्चे. (Photo: ITG)

जौनपुर के रहने वाले थे आकाश यादव
बताया गया कि मृतक उपनिरीक्षक आकाश यादव मूल रूप से जौनपुर जिले के रहने वाले थे। .हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. दुर्घटना के बाद पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है.

Advertisement

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है. यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दुर्घटना किस वजह से हुई और ट्रेलर सड़क पर किस स्थिति में खड़ा या चल रहा था. पुलिस दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और प्रत्यक्षदर्शियों की जानकारी भी जुटा रही है. हादसे में एक पुलिसकर्मी की मौत से विभाग में शोक का माहौल है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »