'बेटे ने टोपी पहन ली, धर्म बदल लिया और कर लिया निकाह...' व्यापारी ने लव जिहाद का लगाया आरोप, प्रशासन से मांगी मदद

अमरोहा में एक व्यापारी परिवार ने जिला प्रशासन से अपने बेटे को लव जिहाद का शिकार होने से बचाने की गुहार लगाई है. साथ ही व्यापारी ने प्रशासन के साथ बेटे की कुछ तस्वीरें भी साझा की है.

Advertisement
अमरोहा में व्यापारी ने बेटा का धर्म परिवर्तन कर शादी का लगाया आरोप अमरोहा में व्यापारी ने बेटा का धर्म परिवर्तन कर शादी का लगाया आरोप

बी एस आर्य

  • अमरोहा,
  • 18 फरवरी 2025,
  • अपडेटेड 4:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक व्यापारी परिवार ने जिला प्रशासन से अपने बेटे को लव जिहाद का शिकार होने से बचाने की गुहार लगाई है. साथ ही व्यापारी ने जिला प्रशासन को बेटे द्वारा विशेष धर्म की युवती से निकाह की तस्वीरें भी साझा की है. फिलहाल व्यापारी की शिकायत पर पूरे मामले की जांच भी की जा रही है.

Advertisement

जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के हसनपुर कस्बे के कपड़ा व्यापारी (दीपक अग्रवाल) और (ममता अग्रवाल) ने तहसील दिवस में पेश होकर अपने बेटे (कार्तिक अग्रवाल) को लव जिहाद का शिकार होने से बचाने की गुहार लगाई है. साथ ही दोनों ने बेटे द्वारा धर्म विशेष अपनाने की आशंका जताई है और प्रशासनिक अफसरों से कुछ तस्वीरें शेयर की है. जिनमें पीड़ित परिवार का बेटा धर्म विशेष की ड्रेस में नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: मोहसिन ने मनोज बनकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया, 3 साल बाद खुली पोल... धर्म परिवर्तन का डाल रहा था दबाव

बताया जा रहा है कि कार्तिक अग्रवाल के दादा और ताऊ हिन्दू संगठनों में सक्रिय पदाधिकारी तैनात रहे हैं. युवक का परिवार लंबे समय से अनेक हिंदू संगठनों से भी जुड़ा हुआ है. राम जन्मभूमि आंदोलन में भी परिवार ने सक्रिय भूमिका निभाई थी. 

Advertisement

हालांकि, इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. व्यापारी की तरफ से बेटे की तस्वीर भी साझा की गई है. जिसमें वह दूसरे समुदाय का ड्रेस पहने नजर आ रहा है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इस मामले पर थाना प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहसील दिवस में अग्रवाल दंपत्ति के द्वारा शिकायत की गई थी. तहरीर प्राप्त हुई है, जांच में पाया गया कि कार्तिक अग्रवाल की उम्र 23 वर्ष है, उसने अपनी मर्जी से शादी की है. वह बालिग है. थाना प्रभारी ने कहा कि दोनों पक्ष न्यायालय जाने के लिए स्वतंत्र हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »