अलीगढ़: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर शादीशुदा महिला ने लगाई छत से छलांग, पति पर लगा उकसाने का आरोप

अलीगढ़ के गोंडा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान विवाहिता अर्चना ने घर की छत से छलांग लगा दी. पति ने महिला को कूदने के लिए उकसाया और ससुराल पक्ष के लोग उसे रोकने के बजाय ताने मारते रहे. महिला गंभीर रूप से घायल है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
छत से कूदी शादीशुदा महिला (Photo: Screengrab) छत से कूदी शादीशुदा महिला (Photo: Screengrab)

अकरम खान

  • अलीगढ़ ,
  • 03 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 9:23 PM IST

अलीगढ़ जिले के गोंडा थाना क्षेत्र के गांव दौंकोली में दहेज की मांग और लगातार प्रताड़ना से परेशान विवाहिता अर्चना ने घर की छत से छलांग लगा दी. घटना के दौरान पति सोनू ने महिला को उकसाया और कहा कि कूद जाओ. ससुराल पक्ष के अन्य लोग रोकने के बजाय ताने मारते रहे और वीडियो बनाते रहे.

महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है.

Advertisement

दहेज की मांग से परेशान होकर छत से कूदी महिला

अर्चना की शादी छह साल पहले सोनू से हुई थी. शादी के बाद ही पति और ससुराल ने लगातार पांच लाख रुपये और एक बुलेट बाइक की मांग करना शुरू कर दिया. मांग पूरी न होने पर महिला को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया. अर्चना ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया, लेकिन बच्चों के बावजूद ससुराल का रवैया नहीं बदला.

पति और ससुराल वालों के खिलाफ केस दर्ज 

पीड़िता के भाई अंकित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जेठ प्रमोद की बहन पर बुरी नीयत रखता था. शिकायत करने पर अर्चना को ससुराल में बेरहमी से पीटा गया. इस मामले पर डीएसपी महेश कुमार ने बताया कि महिला का पति से विवाद था और पति के उकसाने पर उसने यह कदम उठाया. महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया और पुलिस मामले की जांच कर रही है. परिवार और ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि आरोपी पति और ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को कड़ी सजा मिले, ताकि किसी और महिला के साथ ऐसा न हो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »