प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई इलेक्ट्रिशियन पति की हत्या, एक गलती से पहुंची सलाखों के पीछे

अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में इलेक्ट्रिशियन की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है. प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने प्रेमी और दोस्तों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी. शव को गाड़ी में रखकर कच्चे रास्ते पर फेंका गया ताकि हादसा लगे. पुलिस ने पत्नी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो की तलाश जारी है.

Advertisement
पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Screengrab) पत्नी समेत तीन आरोपी गिरफ्तार.(Photo: Screengrab)

शिवम सारस्वत

  • अलीगढ़,
  • 21 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र में हुए इलेक्ट्रिशियन की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं. पुलिस जांच में सामने आया है कि प्रेम प्रसंग के चलते पत्नी ने ही अपने पति की हत्या की साजिश रची थी.

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को गाड़ी में रखकर कच्चे रास्ते पर फेंक दिया, ताकि मामला सड़क हादसा लगे. इस जघन्य वारदात का खुलासा करते हुए एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि हत्या को मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और दोस्तों ने मिलकर अंजाम दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अलीगढ़ में महिला कांस्टेबल की संदिग्ध मौत... पिता ने जताया हत्या का शक, पुलिस कह रही सुसाइड

सड़क किनारे मिला था अज्ञात शव, जांच से खुली परतें

एसपी सिटी ने बताया कि 17 दिसंबर को थाना लोधा क्षेत्र के ग्राम अकरावत हैबतपुर मार्ग पर एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचायतनामा की कार्रवाई की और प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 359/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया.

पुलिस ने जब मामले की गहराई से जांच शुरू की तो कॉल डिटेल खंगाली गई. जांच में सामने आया कि हत्या वाले दिन एक मोबाइल नंबर से मृतक की पत्नी ने सात बार बातचीत की थी. इसी एक गलती के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लिया.

Advertisement

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, तीन आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की सख्ती के बाद हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने पूरी साजिश का खुलासा कर दिया. जांच में पता चला कि मृतक राजकुमार की पत्नी ज्योति शर्मा के बॉबी कुमार के साथ अवैध प्रेम संबंध थे. इसकी जानकारी राजकुमार को हो गई थी, जिससे विवाद बढ़ गया था.

इसी कारण बॉबी कुमार ने अपने साथियों संदीप, हरीश, सनी और ज्योति शर्मा के साथ मिलकर राजकुमार की हत्या कर दी. पुलिस ने इस मामले में बॉबी, संदीप और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया है. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »