मैनपुरी CO अशोक सिंह पर अखिलेश यादव का फिर तंज- 'उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं'

दरअसल, एक प्रदर्शन के दौरान सीओ अशोक सिंह भड़क गए थे. उन्होंने अपनी वर्दी की नेमप्लेट दिखाते हुए मूंछों पर ताव देकर कहा था- "बना लो वीडियो, वायरल कर देना और अखिलेश यादव को दे देना."

Advertisement
अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में मैनपुरी सीओ पर तंज कसा (Photo- ITG) अखिलेश ने एक सवाल के जवाब में मैनपुरी सीओ पर तंज कसा (Photo- ITG)

aajtak.in

  • लखनऊ ,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में तैनात सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का मूंछों पर ताव देने और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव नाम लेने का वीडियो वायरल होने के बाद सूबे की राजनीति लगातार गरमाई हुई है. सोशल मीडिया पर हमला बोलने के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार के सवाल पर चुटकी लेते हुए पुलिस अधिकारी पर फिर से तीखा तंज कसा है.

Advertisement

जब पत्रकार ने अखिलेश यादव से सवाल पूछा कि "मैनपुरी CO अपनी मूंछों पर ताव दे रहे थे, इस पर आपका क्या कहना है?" तो सपा प्रमुख ने मुस्कुराते हुए चुटीले अंदाज में जवाब दिया, "उसकी मूंछें बहुत छोटी थीं." अखिलेश ने सीओ के सवाल पर कहा कि मूंछें हो तो नत्थूलाल कि तरह, छोटी मूंछ पर क्या ताव देना. अखिलेश यादव के इस हलके-फुल्के लेकिन करारे कटाक्ष से वहां मौजूद लोग ठहाके लगाने लगे.

​क्या था पूरा मामला?

मामला मैनपुरी के एलाऊ थाना क्षेत्र में हुई एक हत्या की घटना से जुड़ा है. पोस्टमार्टम हाउस के बाहर जब पीड़ित परिवार और सपा समर्थक विरोध जता रहे थे, तब सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह परिजनों को समझा रहे थे. इसी बीच किसी ने उनका मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया. इस बात पर सीओ भड़क गए और अपनी वर्दी की नेमप्लेट दिखाते हुए मूंछों पर ताव देकर बोले- "बना लो वीडियो, वायरल कर देना और अखिलेश यादव को दे देना."  

Advertisement

​सोशल मीडिया से लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस तक जुबानी जंग

वीडियो के सामने आते ही अखिलेश यादव ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स (X) पर वीडियो साझा कर सरकार पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने लिखा था, "सिर पर 'सत्ता-सजातीय' हाथ है, इसीलिए इनकी मूंछों पर ताव है. ऐसे लोगों से क्या होना इंसाफ है... पर अब यह कुछ दिनों की बात है, क्योंकि दस्तक दे रहा बदलाव है। हम निलंबन की मांग नहीं करेंगे!"  

​इसके बाद बीजेपी ने पलटवार करते हुए मूंछ को शौर्य और शूरवीरता की पहचान बताया था. हालांकि, अब अखिलेश यादव के "मूंछें बहुत छोटी थीं" वाले नए बयान ने इस राजनीतिक और प्रशासनिक विवाद को एक बार फिर से सुर्खियों में ला दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »