बुलंदशहर में तेज रफ्तार ट्रक से ऑटो की हुई टक्कर, मौके पर ही तीन महिलाओं की मौत

यूपी के बुलंदशहर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई. दरअसल एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी जिसमें धार्मिक कार्यक्रम से लौट रही तीन महिलाओं की मौके पर ही जान चली गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है.

Advertisement
अलीगढ़ में सड़क हादसा अलीगढ़ में सड़क हादसा

aajtak.in

  • बुलंदशहर,
  • 21 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:41 PM IST

यूपी के बुलंदशहर में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए. यह हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होकर ऑटो रिक्शा से वापस घर लौट रहे थे.

बुलंदशहर देहात के थाना प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि कुड़वाल बनारस गांव की निवासी 55 साल की राजेंद्र, 50 साल की गंगावती और 50 साल की राधा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई.

Advertisement

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ. हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ या कोई और वजह थी.

इस घटना से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से ट्रक चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है.  लोगों ने प्रशासन से ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की अपील की है.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »