23 का छात्र और 34 की शादीशुदा प्रेमिका: होटल के रूम नंबर-205 में प्यार का चैप्टर क्लोज!

Jhansi News: झांसी के एक होटल में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. मृतक युवक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था, जबकि महिला शादीशुदा और एक बच्चे की मां थी. परिजनों ने महिला पर ब्लैकमेल करने और जहर देने का आरोप लगाया है.

Advertisement
झांसी के होटल में मिला प्रेमी जोड़े का शव (Photo- Screengrab) झांसी के होटल में मिला प्रेमी जोड़े का शव (Photo- Screengrab)

प्रमोद कुमार गौतम

  • झांसी ,
  • 11 मई 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

उत्तर प्रदेश के झांसी में नवाबाद थाना क्षेत्र के होटल 'रॉयल इन' के कमरा नंबर 205 में एक प्रेमी जोड़े ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. मृतकों की पहचान 23 वर्षीय युवराज यादव और 34 वर्षीय भारती के रूप में हुई है. युवराज चिरगांव के औपारा गांव का रहने वाला था, जबकि भारती टहरौली की निवासी थी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने होटल के कमरे का दरवाजा तोड़कर दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया. यह दुखद घटना रविवार दोपहर की है, जब दोनों ने साथ मरने का फैसला किया.

Advertisement

होटल के कमरे में मिला प्रेमी जोड़ा

होटल रॉयल इन के स्टाफ को जब कमरे में हलचल महसूस नहीं हुई, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जब कमरा नंबर 205 का दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा भयावह था. 

युवराज और भारती बेहोशी की हालत में पड़े थे. पुलिस ने तुरंत दोनों को झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, लेकिन जहर शरीर में फैलने के कारण डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके. पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पड़ोस की महिला से हुआ था प्यार

मृतक युवराज के पिता जयपाल और ताऊ कमल सिंह के मुताबिक, युवराज बीए पास करने के बाद कंपटीशन की तैयारी कर रहा था. उनके घर के पास ही भारती अपने पति और बच्चे के साथ रहती थी. भारती के बच्चे का युवराज के घर आना-जाना था, जिसके कारण भारती का भी मेल-जोल बढ़ गया. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए, जिसकी भनक परिवार को नहीं लगी. रविवार सुबह युवराज घर से निकला था और दोपहर में उसकी मौत की खबर आई.

Advertisement

ब्लैकमेलिंग और साजिश का आरोप

युवराज के परिजनों ने भारती पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि 34 वर्षीय भारती ने उनके 23 वर्षीय बेटे को प्रेम जाल में फंसाया और उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रही थी. परिजनों को शक है कि महिला ने ही युवराज को होटल में बुलाया और उसे पहले जहर खिलाया, फिर खुद खा लिया. पुलिस इस मामले में होटल के रिकॉर्ड और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कर रही है ताकि मौत की असल वजह और परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »