यूपी में बारिश बनी काल, बीते 24 घंटे में 12 लोगों की गई जान, इन जिलों में अलर्ट जारी

यूपी में बारिश बीते 24 घंटों में कई लोगों के लिए काल बन गई हैं. अलग-अलग जिलों में बारिश की वजह से हुई घटनाओं में 12 लोगों की मौत हो चुकी है. कई जिलों में बारिश और बाढ़ को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है. राज्य राहत आयुक्त नवीन कुमार ने कहा, 'हाल की बारिश को ध्यान में रखते हुए, अधिक बारिश वाले जिलों में चौबीसों घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है.

Advertisement
इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर) इन राज्यों में हो सकती है भारी बारिश (सांकेतिक तस्वीर)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 12 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:53 PM IST

यूपी में बीते 24 घंटों में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में राज्य में 12 लोगों की मौत हो गई है. उत्तर प्रदेश के राहत विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बारिश से संबंधित हादसों में मैनपुरी में पांच और मथुरा में दो लोगों की मौत हो गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार शाम साढ़े छह बजे से गुरुवार शाम साढ़े छह बजे के बीच जालौन और बांदा में दो-दो लोगों की मौत की खबर है, जबकि एटा में बारिश के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Advertisement

भारतीय मौसम विभाग ने राज्य के अवध और रोहिलखंड क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक जिलों में बहुत भारी बारिश, अचानक बाढ़ और बारिश से संबंधित अन्य घटनाओं की चेतावनी जारी की है.

राज्य राहत आयुक्त नवीन कुमार ने कहा, 'हाल की बारिश को ध्यान में रखते हुए, अधिक बारिश वाले जिलों में चौबीसों घंटे निगरानी रखने का निर्देश दिया गया है. बाढ़ को देखते हुए पीएसी/एसडीआरएफ/एनडीआरएफ टीमों को आवश्यकता के अनुसार तैनात किया गया है. सभी विभाग तैयार हैं और स्टैंडबाय मोड पर हैं.' उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में औसतन 28.6 मिमी बारिश दर्ज की गई है.

राहत विभाग के अनुसार, 75 जिलों में से 51 में अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे अधिक 185.1 मिमी बारिश हाथरस जिले में दर्ज की गई. मथुरा जिले में लगातार बारिश के बाद 31 घर आंशिक रूप से ढह गए. एडीएम योगानंद पांडे ने कहा, 'रंग जी बगीचा वृन्दावन की दीवार गिरने से 62 साल की मनोरथ की मौत हो गई, जबकि दूसरा मृतक मैट का रहने वाला था.'

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »