टेस्ला नहीं आई, 'बिना ड्राइवर वाली बाइक' आ गई! आनंद महिंद्रा ने ट्वीट किया फनी VIDEO

वायरल वीडियो में एक शख्स बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठा है और बाइक चल रही है. फुल स्पीड में चल रही इस बाइक को कोई नहीं चला रहा है यानी यह बिना चालक की सरपट दौड़े जा रही है.

Advertisement
बिना राइडर दौड़ती बाइक बिना राइडर दौड़ती बाइक

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2021,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

सोशल मीडिया में इस समय एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स बाइक की पीछे वाली सीट पर बैठा है और बाइक चल रही है. फुल स्पीड में चल रही इस बाइक को कोई नहीं चला रहा है यानी यह बिना चालक की सरपट दौड़े जा रही है. इस वीडियो को बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है.

Advertisement

हालांकि, अभी साफ नहीं हो पाया है कि यह वीडियो कहां का है और बाइक पर पीछे बैठा शख्स कौन है, लेकिन वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो बनाने वाला शख्स बाइक पर पीछे बैठे आदमी से पूछता है- ये जादू कैसे? हालांकि वह इसका जवाब नहीं देता है. बाइक तेज रफ्तार में चलती जा रही है.

@DoctorAjayita नाम की ट्विटर यूजर ने यह वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो के कमेंट में एक शख्स ने ऐसा ही कारनामा करने वाले एक सरदार का वीडियो भी शेयर किया है.

 
इस वीडियो को अब तक 5.54 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को खुद महिंद्रा ग्रुप के चैयरमैन आनंद महिंद्रा ने शेयर किया है और कैप्शन लिखा- लव दिस, मुसाफिर हूं यारों... न चालक है, न ठिकाना.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »