हम ई सब मानबे नहीं करते... TMC और कांग्रेस के ऐसे मजे ले रहे लोग!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी रिएक्शन आ रहे हैं और लोग बीजेपी, टीएमसी, कांग्रेस तीनों के मजे ले रहे हैं.

Advertisement
सोशल मीडिया पर लोग मीम्स के जरिए कांग्रेस और टीएमसी के मजे ले रहे हैं. (Photo: X/@Abs261) सोशल मीडिया पर लोग मीम्स के जरिए कांग्रेस और टीएमसी के मजे ले रहे हैं. (Photo: X/@Abs261)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:27 AM IST

पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बढ़त बनाए हुए है. वहीं, तृणमूल कांग्रेस अभी पीछे चल रही है. अब फाइनल रिजल्ट भले ही कुछ भी हो, लेकिन सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दोनों पार्टियों के मजे लेने शुरू कर दिए हैं. सोशल मीडिया पर क्रिएटिव मीम्स के जरिए यूजर्स बता रहे हैं कि अभी बीजेपी के सपोर्ट्स कैसे इंजॉय कर रहे हैं और टीएमसी कार्यकर्ता परेशान हैं. इसके अलावा हर जगह हार का सामना कर रही कांग्रेस के भी मजे लिए जा रहे हैं. तो देखते हैं इस कांटे की टक्कर में लोग कैसे मजे ले रहे हैं... 

Advertisement

अभी के क्या हैं रुझान?

अगर 11 बजे तक के रुझान की बात करें तो अभी पश्चिम बंगाल में 293 में से 279 के रुझान आ गए हैं और इसमें 151 सीट पर बीजेपी आगे चल रही है और टीएमसी 126 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं, असाम में 126 सीटों में 98 सीटों पर बीजेपी आगे है और 26 सीट पर कांग्रेस बढ़त बना पाई है. तमिलनाडु में 106 सीटों पर बढ़त के साथ टीवीके सभी बड़ी पार्टी बनती दिख रही है और पुडुचेरी में बीजेपी आगे है. केरलम में 140 सीटों में 98 सीटों पर बढ़त के साथ यूडीएफ आगे है. (ये आंकड़े लगातार बदल रहे हैं.)

सोशल मीडिया पर लोग रहे हैं मजे

सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा मीम्स धुरंधर फिल्म के आ रहे हैं, जिसमें अक्षय खन्ना को बीजेपी दिखाया जा रहा है और उनकी सबसे चर्चित वॉक को दिखाया जा रहा है.     

Advertisement

इसके अलावा फनी वीडियो के जरिए लोग कह रहे हैं बीजेपी लगातार आगे जा रही है और टीएमसी उससे पकड़ने की कोशिश कर रही है और ऐसा कर नहीं पा रही है.

इसी बीच, अनंत सिंह की फोटो के साथ एक मीम शेयर किया जा रहा है, जिसमें लिखा हुआ है इ सब हम मानबे नहीं करते हैं. वहीं, उन्हे डीएमके और कांग्रेस सपोर्टर के रुप में दिखाया गया है. 

इसके साथ ही लोग कांग्रेस के भी मजे ले रहे हैं कि कांग्रेस को रिजल्ट से कोई मतलब नहीं दिख रहा है. वो अपने अलग मस्ती में मस्त है और रिजल्ट को देखने का काम कर रही है. 

इसके अलावा कांग्रेस को चुनाव से बाहर रखते हुए भी लोग मजे ले रहे हैं.


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement