हवा में अचानक आया प्लेन, अगले ही सेकंड फट गया पैराशूट... खौफनाक वीडियो वायरल

उत्तरी ऑस्ट्रिया के श्मिटेनहोहे पर्वत के पास एक छोटा विमान पैराग्लाइडर सबरीना के पैराशूट से टकरा गया. हादसे के दौरान उन्होंने इमरजेंसी पैराशूट खोलकर अपनी जान बचाई, जिसका फर्स्ट पर्सन वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Advertisement
पैराग्लाइडर के उपकरण को चीरते हुए विमान का खौफनाक वीडियो वायरल हो गया है. (Photo:X/@aviationbrk) पैराग्लाइडर के उपकरण को चीरते हुए विमान का खौफनाक वीडियो वायरल हो गया है. (Photo:X/@aviationbrk)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:07 PM IST

ऑस्ट्रिया के आल्प्स पर्वत के ऊपर हुआ एक खौफनाक हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. आसमान में उड़ रही एक महिला पैराग्लाइडर अचानक एक छोटे विमान से टकरा गई. टक्कर इतनी भयानक थी कि विमान ने पैराग्लाइडर के पैराशूट को बीच से चीर दिया, जिसके बाद महिला हवा में बेकाबू होकर नीचे गिरने लगी. पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई.

Advertisement

यह हादसा उत्तरी ऑस्ट्रिया के श्मिटेनहोहे पर्वत के पास हुआ. रिपोर्ट के मुताबिक, 44 साल की पैराग्लाइडर सबरीना शनिवार दोपहर सुंदर पहाड़ी इलाके के ऊपर उड़ान भर रही थीं. तभी अचानक उनके ठीक ऊपर एक छोटा विमान दिखाई दिया.

फर्स्ट पर्सन वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ ही सेकंड में विमान पैराग्लाइडर के कैनोपी को काटते हुए निकल जाता है. टक्कर के बाद पैराग्लाइडर का विंग फट जाता है और सबरीना हवा में तेजी से घूमते हुए नीचे गिरने लगती हैं. फटे हुए कपड़े उनके चारों ओर लिपट जाते हैं और स्थिति पूरी तरह बेकाबू हो जाती है.

वीडियो में सबरीना को तेजी से ऊंचाई खोते हुए देखा जा सकता है. इस दौरान वह घबराहट और अफरा-तफरी के बीच पैराग्लाइडर को नियंत्रित करने की कोशिश करती हैं. आखिरी वक्त पर उन्होंने अपना इमरजेंसी पैराशूट खोल दिया, जिससे उनकी जान बच गई.

Advertisement

देखें वीडियो

रिपोर्ट के अनुसार, सबरीना पहाड़ की ढलान पर गिरने से कुछ ही पल पहले बैकअप पैराशूट खोलने में सफल रहीं. बाद में पुलिस हेलिकॉप्टर की मदद से उन्हें रेस्क्यू किया गया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया.

हैरानी की बात यह रही कि इतने खतरनाक हादसे के बावजूद सबरीना को सिर्फ मामूली चोटें और शरीर पर कुछ निशान आए. हादसे के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा कि मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा कि मैं यहां बैठकर यह सब लिख रही हूं.

वहीं, 28 साल के विमान चालक भी सुरक्षित रूप से Zell am See एयरपोर्ट पर लैंड करने में सफल रहा. अधिकारियों के मुताबिक, पायलट ने दावा किया कि वह किसी भी तरह इस टक्कर को टाल नहीं सकता था.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. कई यूजर्स ने इसे किसी चमत्कार से कम नहीं बताया. वहीं कई लोगों ने सबरीना की सूझबूझ की तारीफ की और कहा कि सही समय पर इमरजेंसी पैराशूट खोलने की वजह से उनकी जान बच सकी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement