अरुणाचल प्रदेश की राजधानी इटानगर की रहने वाली करीब 4 साल की कार्गा टिंकल गोंगो को देशभर के लोग अब पहचानने लगे हैं. पहले 10 रुपये लेकर आइसक्रीम खरीदने वाला उनका प्यारा वीडियो वायरल हुआ, फिर 'हमको चाइनीज मत बोलो, हम इंडिया हैं' कहकर उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया. लेकिन अब सोशल मीडिया पर चर्चा उनकी एक और वजह से हो रही है. वह है टिंकल का छोटा सा आशियाना और उसकी खूबसूरत दुनिया.
सोशल मीडिया क्रिएटर MO (@totally_misfit) ने टिंकल से बात की, उनके परिवार से मुलाकात की और लोगों को उनकी दुनिया की एक झलक दिखाई. इस फीचर में लोगों को सिर्फ वायरल टिंकल ही नहीं, बल्कि उनके घर, परिवार और उस सादगी भरी जिंदगी को भी करीब से देखने का मौका मिला, जहां यह नन्ही बच्ची अपनी मासूम शरारतों के साथ बड़ी हो रही है.
कैसा है वायरल टिंकल का आशियाना?
वीडियो में टिंकल का घर और उसके आसपास का माहौल लोगों का ध्यान खींच रहा है. हरे-भरे अरुणाचल की खूबसूरत वादियों के बीच टिंकल का परिवार सादगी भरी जिंदगी जीता नजर आता है. घर-आंगन और आसपास का माहौल उनकी उस छोटी सी दुनिया की झलक देता है, जिसे इंटरनेट पर लाखों लोग अब बेहद प्यार से देख रहे हैं.
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर टिंकल को देखने वाले लोगों के लिए यह शायद पहली बार है, जब उन्हें उनकी वायरल क्लिप्स से आगे की दुनिया देखने को मिली. वह दुनिया, जहां टिंकल सिर्फ कैमरे के सामने जवाब देने वाली बच्ची नहीं, बल्कि परिवार के बीच हंसने-खेलने वाली एक आम सी छोटी बच्ची हैं.
कैमरे के पीछे ऐसी है टिंकल की दुनिया
टिंकल के वीडियो अब तक उनकी मासूम आवाज और प्यारे जवाबों की वजह से वायरल होते रहे हैं. लेकिन MO के फीचर में कैमरा उनके घर तक पहुंचा तो लोगों को उनके रोजमर्रा के जीवन की भी झलक मिली.
यहां टिंकल अपने परिवार के साथ नजर आती हैं. उनके आसपास घर का सहज माहौल है, अपनापन है और अरुणाचल की प्राकृतिक खूबसूरती है. यही उनका छोटा सा संसार है, जहां से वह अपनी बड़ी-बड़ी बातें दुनिया तक पहुंचाती हैं.
aajtak.in