नौकरी छोड़ शुरू की चाय की दुकान, अब हर महीने लाखों की कमाई

38 हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़ने वाले एक शख्स की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. उसने 2 लाख रुपये लगाकर चाय की दुकान शुरू की. दावा है कि उसकी दुकान से हर महीने करीब 1.8 लाख रुपये की बिक्री होती है.

Advertisement
यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है. ( Photo: ITG) यह जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट और मीडिया रिपोर्ट पर आधारित है. ( Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

आज के समय में ज्यादातर लोग एक अच्छी नौकरी पाने का सपना देखते हैं. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो नौकरी छोड़कर अपना कारोबार शुरू करने का फैसला करते हैं. ऐसा ही एक मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है. एक शख्स ने 38 हजार रुपये महीने की नौकरी छोड़कर चाय की दुकान खोली. दावा किया जा रहा है कि आज उसकी दुकान से हर महीने करीब 1.8 लाख रुपये की बिक्री हो रही है.

Advertisement

38 हजार की नौकरी छोड़ने का लिया बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स पहले टेली परफॉर्मेंस कंपनी में काम करता था और हर महीने करीब 38 हजार रुपये कमाता था. हालांकि, नौकरी से संतुष्ट न होने की वजह से उसने मई महीने में नौकरी छोड़ने का फैसला किया. परिवार और दोस्तों ने उसे ऐसा न करने की सलाह दी, लेकिन उसने अपनी मेहनत और बिजनेस आइडिया पर भरोसा किया.

2 लाख रुपये लगाकर शुरू की चाय की दुकान
नौकरी छोड़ने के बाद उसने करीब 2 लाख रुपये का निवेश किया और एक ऑटो स्टैंड के पास चाय की दुकान खोल दी. दुकान में उसने दो तरह की चाय रखी. सामान्य चाय 10 रुपये और प्रीमियम चाय 20 रुपये में बेची जाने लगी. ग्राहकों की अच्छी सेवा के लिए उसने दो महिलाओं को भी काम पर रखा.

Advertisement

हर दिन बिकते हैं करीब 400 कप चाय
रिपोर्ट के मुताबिक, उसकी दुकान पर रोजाना लगभग 400 कप चाय बिकती है. इससे हर दिन करीब 6 हजार रुपये की बिक्री हो जाती है. इसी आधार पर महीने भर में कुल बिक्री लगभग 1.8 लाख रुपये तक पहुंच जाती है. यही वजह है कि उसकी कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है.

खर्च निकालने के बाद भी बचता है अच्छा मुनाफा
दुकान चलाने में हर महीने कई तरह के खर्च भी होते हैं. इनमें करीब 25 हजार रुपये दुकान का किराया, 30 हजार रुपये कर्मचारियों की सैलरी और लगभग 25 हजार रुपये दूध, चायपत्ती, बिजली और अन्य जरूरी सामान पर खर्च होते हैं. इन सभी खर्चों के बाद भी करीब 1 लाख रुपये तक का मुनाफा होने का दावा किया गया है.

अब चाय के साथ बेच रहा है नाश्ता भी
जब कारोबार अच्छा चलने लगा तो उसने सिर्फ चाय तक खुद को सीमित नहीं रखा. अब उसकी दुकान पर वड़ा पाव, समोसा और जलेबी जैसे नाश्ते भी मिलने लगे हैं. बताया जाता है कि नए फूड काउंटर की शुरुआत की खुशी में उसने आसपास के लोगों को मिठाई भी बांटी.

सोशल मीडिया पर लोगों ने की तारीफ
इस कहानी के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोग उसकी मेहनत और हिम्मत की तारीफ कर रहे हैं. कई लोगों का कहना है कि अगर सही योजना और ईमानदारी से काम किया जाए तो छोटा कारोबार भी बड़ी सफलता दिला सकता है. वहीं कुछ लोगों ने यह भी कहा कि नौकरी छोड़कर बिजनेस शुरू करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता और इसमें जोखिम भी शामिल रहता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »