सहेली ने प्रेग्नेंट दोस्त को 100 बार चाकू मारा, फिर पेट से निकाल लिया बच्चा

अमेरिका की एक ऐसी खौफनाक घटना एक बार फिर चर्चा में है, जिसने कुछ साल पहले पूरे देश को हिलाकर रख दिया था. एक महिला ने अपनी ही गर्भवती सहेली की हत्या कर दी और उसके पेट से बच्चे को निकालकर खुद की संतान बताने की कोशिश की.

Advertisement
एक महिला ने प्रेग्नेंट सहेली को चाकू से गोद- गोदकर उसकी हत्या कर दी थी, फिर उसके अजन्में बच्चे को लेकर भाग गई थी (Photo - Pexels) एक महिला ने प्रेग्नेंट सहेली को चाकू से गोद- गोदकर उसकी हत्या कर दी थी, फिर उसके अजन्में बच्चे को लेकर भाग गई थी (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:44 PM IST

अमेरिका में कुछ साल पहले एक ऐसी वारदात हुई, जिसकी कहानी सुन आज भी लोग सिहर उठते है. एक महिला ने अपनी गर्भवती सहेली की हत्या कर दी. फिर उसका पेट चीरकर अजन्मे बच्चे को निकाल लिया और फिर उसे अपना बच्चा बताने की कोशिश की. यह मामला इतना सनसनीखेज था कि इस पर नेटफ्लिक्स की एक डॉक्यूमेंट्री भी बनाई गई. अब एक बार फिर यह घटना चर्चा में है, क्योंकि जेल से सामने आई महिला की फोन कॉल्स ने लोगों को हैरान कर दिया है.

Advertisement

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, 33 साल की टेलर पार्कर अमेरिका के टेक्सास में मौत की सजा का इंतजार कर रही है. उस पर अपनी 21 साल की गर्भवती सहेली रीगन सिमंस-हैनकॉक की हत्या करने का आरोप साबित हो चुका है.

सहेली को बुलाया, फिर कर दी हत्या
मामला अक्टूबर 2020 का है. रीगन सिमंस-हैनकॉक गर्भवती थीं और जल्द ही मां बनने वाली थीं. उसी दौरान टेलर ने अपनी सहेली को बुलाया.  जांच के दौरान सामने आया कि पार्कर ने  पहले हथौड़े से उन पर हमला किया और फिर चाकू से 100 से ज्यादा वार किए.

इसके बाद उसने स्कैल्पल की मदद से रीगन का पेट काटकर गर्भ में पल रही बच्ची को बाहर निकाल लिया. वारदात को अंजाम देने के बाद वह नवजात बच्ची को लेकर वहां से फरार हो गई.

Advertisement

पुलिस को सुनाई थी झूठी कहानी
हत्या के बाद टेलर पार्कर ने ऐसा दिखाने की कोशिश की मानो उसने खुद बच्चे को जन्म दिया हो. उसने दावा किया कि सड़क किनारे उसे प्रसव पीड़ा हुई थी और वहीं बच्ची पैदा हुई. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को उसकी कहानी पर शक हुआ. जांच के दौरान सच्चाई सामने आने लगी और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.दुर्भाग्य से रीगन के गर्भ से निकाली गई बच्ची को डॉक्टर बचा नहीं सके और उसकी भी मौत हो गई.

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने बताया कि टेलर पार्कर लंबे समय से लोगों को यह विश्वास दिलाने की कोशिश कर रही थी कि वह गर्भवती थी. साल 2022 में अदालत ने उसे कैपिटल मर्डर का दोषी ठहराते हुए मौत की सजा सुनाई. फिलहाल वह टेक्सास की एक जेल में डेथ रो पर बंद है.

यह मामला हाल ही में फिर सुर्खियों में आया, क्योंकि इसे नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट् 'मैटरनल इंस्टिक्ंट'में दिखाया गया है. डॉक्यूमेंट्री देखने के बाद कई दर्शकों ने इस घटना को अमेरिका के सबसे खौफनाक अपराधों में से एक बताया.

जेल से आई फोन कॉल्स ने बढ़ाया विवाद
हाल में जेल से टेलर पार्कर और उसकी मां के बीच हुई कुछ फोन बातचीत सामने आई हैं. इन कॉल्स को सुनकर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बातचीत में टेलर पार्कर अपने अपराध पर पछतावा जताने के बजाय जेल में मिलने वाली सुविधाओं और कोर्ट में अपने साथ हो रहे व्यवहार की शिकायत करती सुनाई देती है.

Advertisement

एक बातचीत में वह इस बात पर नाराजगी जाहिर करती है कि उसे अदालत में मेकअप लगाने की अनुमति नहीं दी गई. वहीं दूसरी कॉल में वह कहती है कि अधिकारियों ने उसके खिलाफ जरूरत से ज्यादा सख्ती दिखाई है. सबसे ज्यादा विवाद उसकी उस टिप्पणी पर हुआ, जिसमें उसने पूरे मामले को "बस एक बुरी घटना" जैसा बताते हुए हल्के अंदाज में पेश करने की कोशिश की.

यह भी पढ़ें: हनीमून पर गया था कपल, इस एक गलती से हुई पति की मौत, देखती रह गई पत्नी

अभियोजकों का कहना है कि ज्यादातर लोग इतनी भयावह घटना के बाद अपराधबोध और दुख से टूट जाते, लेकिन टेलर पार्कर की बातचीत से ऐसा नहीं लगता. उनके अनुसार, फोन कॉल्स में वह अपने किए गए अपराध की बजाय खुद पर तरस खाती नजर आती है.

फिलहाल टेलर पार्कर टेक्सास के पैट्रिक एल. ओ'डैनियल यूनिट में बंद है. मौत की सजा का इंतजार कर रही पार्कर का अधिकांश समय एकांत सेल में गुजरता है, जहां कैदियों को रोज करीब 22 घंटे तक बंद रखा जाता है. रीगन सिमंस-हैनकॉक और उनकी अजन्मी बच्ची की मौत का यह मामला आज भी अमेरिका के सबसे भयावह अपराधों में गिना जाता है, और हर बार जब इसकी चर्चा होती है तो लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »