इंस्टाग्राम पर हुई थी क्रिकेटर शमी की पाकिस्तानी महिला से दोस्ती

अलिश्बा ने इंटरव्यू में कहा कि वह शमी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती थीं. शुरुआत में वह लाखों फैन्स की तरह की शमी को जानती थी. उन्हें मैसेज करती रहती थीं, लेकिन शमी की तरफ से जवाब नहीं आता था. लेकिन ईद के मौके पर शमी को जब उन्होंने मैसेज किया तो शमी ने जवाब दिया.

Advertisement
शमी पत्नी हसीन जहां के साथ शमी पत्नी हसीन जहां के साथ

अभि‍षेक आनंद

  • नई दिल्ली,
  • 19 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 3:18 PM IST

भारतीय क्रिकेटर शमी पत्नी से रिश्ते को लेकर विवादों में हैं. उनकी पत्नी हसीन जहां ने शमी के पाकिस्तानी महिला के साथ मैच फिक्सिंग से जुड़े लेनदेन का आरोप लगाया था. अब पाकिस्तान में रहने वाली अलिश्बा नाम की महिला ने एक टीवी चैनल को इंटरव्यू देकर कई राज का खुलासा किया है.

अलिश्बा ने इंटरव्यू में कहा कि वह शमी को इंस्टाग्राम पर फॉलो करती थीं. शुरुआत में वह लाखों फैन्स की तरह की शमी को जानती थी. उन्हें मैसेज करती रहती थीं, लेकिन शमी की तरफ से जवाब नहीं आता था. लेकिन ईद के मौके पर शमी को जब उन्होंने मैसेज किया तो शमी ने जवाब दिया.

Advertisement

अलिश्बा ने शमी से दुबई के होटल में मिलने की बात स्वीकार की है, लेकिन मैच फिक्सिंग से किसी भी तरह जुड़े होने को खारिज कर दिया है. अलिश्बा ने कहा कि मैच के दौरान शमी का पाकिस्तान समर्थक के साथ विवाद हुआ था, इसके बाद भी उन्होंने था.

जून में शमी की ओर से जवाब आने के बाद दोनों की दोस्ती शुरू हो गई. अलिश्बा ने कहा कि फैन के तौर पर शमी उन्हें काफी पसंद आते हैं. एक फैन की ही तरह वह उनके लिए काफी इज्जत रखती हैं. अलिश्बा ने इंटरव्यू में आगे बताया कि बाद में उन्हें मालूम चला कि शमी दुबई होकर जा रहे हैं. इसी दौरान अलिश्बा को भी बहन से मिलने जाना था. फिर दोनों की दुबई के होटल में मुलाकात हुई.

अलिश्बा ने इंटरव्यू में कहा कि दोनों की मुलाकात एक फैन और सेलिब्रेटी की तरह ही हुई. दोनों ने साथ ब्रेकफास्ट किया और मुलाकात करीब एक घंटे चली. अलिश्बा ने मैच फिक्सिंग के आरोप को बेबुनियाद बताया. उन्होंने कहा- 'अगर जांच करना है तो कर सकते हैं. इससे कोई लेना देना नहीं है. शर्मनाक बात है कि फिक्सिंग से कैसे जोड़ा. दोस्ती को खुदा के लिए फिक्सिंग से मत जोड़िए.'

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement