चिलचिलाती धूप में कुत्ते को बालकनी में बांधा,  वायरल वीडियो के बाद भड़के लोग, कार्रवाई की मांग

पुणे के लोनी कालभोर इलाके से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक कुत्ते को बालकनी में बिना देखभाल के छोड़ा गया दिख रहा है. आरोप है कि कुत्ते को तेज गर्मी में बिना पानी और छाया के रखा गया और उसके साथ दुर्व्यवहार भी किया गया.

Advertisement
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है.( Photo: Insta/ @saveastray.noida) वीडियो सामने आने के बाद लोगों में गुस्सा है और प्रशासन से तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है.( Photo: Insta/ @saveastray.noida)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:37 PM IST

पुणे में एक कुत्ते से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों में गुस्सा फैल गया है. इस वीडियो में एक कुत्ते को फ्लैट की बालकनी में बंद दिखाया गया है. बताया जा रहा है कि यह घटना पुणे के लोनी कालभोर इलाके की है. यह वीडियो X पर एक यूजर विदित शर्मा ने शेयर किया है. वीडियो में देख सकता है कि कुत्ता बालकनी में अकेला है और उसे किसी तरह की देखभाल नहीं मिल रही. वीडियो के पीछे एक महिला की आवाज भी सुनाई देती है, जो पास की किसी इमारत से यह वीडियो बना रही थी. वह चिंता जताते हुए कहती है कि कम से कम कुत्ते के लिए छाया या पानी का इंतजाम तो होना चाहिए.

Advertisement

लोगों से कुत्ते की मदद की अपील की
वीडियो के साथ लिखे कैप्शन में विदित शर्मा ने इस स्थिति को बहुत गंभीर और दुखद बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुत्ते को तेज गर्मी में बिना पानी और छाया के छोड़ दिया गया था और उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी. उन्होंने आसपास के लोगों से अपील की कि वे कुत्ते की मदद करें, उसे पानी दें और इस मामले की जानकारी पशु बचाव टीमों या एनजीओ को दें.

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली. कई यूजर्स ने कुत्ते के साथ हुए इस व्यवहार को गलत बताया और गुस्सा जताया. एक यूजर ने लिखा कि अगर कोई जानवरों की देखभाल नहीं कर सकता, तो उसे पालना ही नहीं चाहिए. वहीं, कुछ लोगों ने इसे जानबूझकर की गई क्रूरता बताया.

Advertisement

 प्रशासन से कार्रवाई की मांग की
हालांकि, कुछ लोगों ने यह भी सवाल उठाया कि वीडियो बनाने वाले व्यक्ति ने खुद आगे बढ़कर कुत्ते की मदद क्यों नहीं की. उनका कहना था कि ऐसे मामलों में सिर्फ वीडियो बनाना ही नहीं, बल्कि तुरंत मदद करना भी जरूरी होता है. इस मामले के बाद कई लोगों ने प्रशासन और पशु कल्याण से जुड़े संगठनों से कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि कुत्ते की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए और अगर उसके साथ गलत व्यवहार हुआ है, तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाने चाहिए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement