सिक्योरिटी के लिए रखा था, मगर बीमार मालकिन का मुंह ही चबा गया पिटबुल!

पिटबुल पालने वाली एक महिला अपने ही पालतू कुत्ते का शिकार हो गई. जिसे उसने अपनी सिक्योरिटी के लिए रखा था, मिर्गी का दौरा पड़ने के बाद जब वह बेहोश हुई तो वही कुत्ता महिला के चेहरे को नोंच-नोंचकर खा गया.

Advertisement
अपनी मालकिन का चेहरा ही खा गया पिटबुल (Photo - Pexels) अपनी मालकिन का चेहरा ही खा गया पिटबुल (Photo - Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 13 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:23 PM IST

घर में कुत्ते-बिल्ली पालने का शौक तो बहुत अच्छा है. काफी लोगों के घरों में अलग-अलग नस्लों के डॉगी या कैट मिल जाएंगे. लोग इन बेजुबानों पर प्यार भी खूब लुटाते हैं, लेकिन इन की मूल प्रवृति कब इन बेजुबानों पर हावी हो जाए और ये अपने मालिक को ही अपना चारा समझ लें, इस बारे में कोई कुछ नहीं कह सकता है. घर के पालतू अपने मालिक पर भी हिंसक हो सकते हैं और इसका परिणाम कितना भयावह हो सकता है. इसका अंदाजा अमेरिका की उस घटना से लगाया जा सकता है, जिसकी कहानी यहां बताई जा रही है. 

Advertisement

इलिनोइस के पियोरिया में रहने वाली 25 साल की कर्मा डेविस को 2 मार्च को मिर्गी का दौरा पड़ा था. इसके कारण वह बेहोश हो गईं. उस वक्त उनके घर सिर्फ उनका एक प्यारा डॉगी था, जिसका नाम फेजो है. फेजो पिटबुल नस्ल का कुत्ता है. डेविस ने बताया कि जब मिर्गी का दौरा आने के बाद वह  मैं बेहोश हो गई तो फेजो ने उन पर हमला बोल दिया. कुत्ते ने उसके गालों को लगभग पूरी तरह से नोंच डाला, उसके होंठों को लगभग खा लिया और उसके चेहरे का निचला आधा हिस्सा बुरी तरह से फट गया.

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, डेविस ने अपने होंठों के साथ-साथ  अपने बाएं गाल का एक बड़ा हिस्सा, साथ ही अपनी नाक का निचला हिस्सा और बायां कान भी खो दिया. डेविस के पिटबुल ने उनका पूरा चेहरा नोंच-नोंचकर बर्बाद कर दिया था. उसका दाहिना कान आंशिक रूप से फट गया था, लेकिन सर्जन बाद में उसे फिर से जोड़ने में सफल रहे. एक बच्चे की मां डेविस ने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि दौरे के दौरान क्या हुआ था.जब वह सदमे से जगीं तो अपने पति ट्रेंटन डेविस को फोन किया.

Advertisement

डेविस ने द सन को बताया कि मैं लहूलुहान थी. मुझे अपना आईपैड मिल गया और मैंने ट्रेंट को मैसेज किया जो काम पर था. फिरउन्होंने मुझे वीडियो चैट करने के लिए कहा क्योंकि उन्हें कुछ गड़बड़ महसूस हो रहा था. उसी वीडियो चैट के दौरान हम दोनों को इस बात का एहसास हुआ कि असल में क्या हुआ था.

अपना चेहरा देखकर डर गई थी महिला
डेविस ने कहा कि मैं अपना चेहरा देखकर बुरी तरह घबरा गई थी. मैं बार-बार कह रही थी, फेजो ने मेरा चेहरा खा लिया है. मैं कंकाल जैसी दिख रही हूं. मेरे होंठ गायब हो गए हैं. डेविस को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें लगभग तीन दिनों तक चिकित्सकीय रूप से कोमा में रखा गया. इस दौरान उनके चेहरे को बचाने की कोशिश में हफ्तों तक चलने वाली रिकंस्ट्रक्शन सर्जरी से गुजरना पड़ा.

वह नियमित रूप से प्लास्टिक सर्जनों से मिलती रहती हैं.डेविस जरूरी पोषण के लिए जी-ट्यूब पर निर्भर हैं. क्योंकि वह अपने घावों के कारण सामान्य रूप से भोजन नहीं कर सकती हैं.  फेज़ो, जिसे परिवार चार साल से पाल रहा था, हमले के बाद पशु नियंत्रण विभाग द्वारा ले जाया गया और उसे इच्छामृत्यु दे दी गई.

डेविस ने कहा कि उन्हें उस पिट बुल के लिए दुख हुआ, जिसे एक दुर्व्यवहार करने वाले घर से बचाया गया था. डेविस ने स्वीकार किया कि अगर वह अभी भी उनके साथ होता तो वह घर पर सुरक्षित महसूस नहीं कर पातीं. उन्होंने बताया कि मुझे उसकी याद आती है, लेकिन मैं उसे वापस बिल्कुल नहीं चाहूंगी. मेरे कैमरा रोल में उसकी तस्वीरें देखना आज भी मेरे लिए थोड़ा दर्दनाक है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement