प्राइवेसी गई तेल लेने! ढाबे का ऐसा टॉयलेट, जहां नहीं है कोई दरवाजा, VIDEO वायरल

सोशल मीडिया पर एक अनोखा 'ओपन वॉशरूम' चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो देखने के बाद कुछ लोग इसे शानदार मार्केटिंग आइडिया बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स का कहना है कि टॉयलेट जैसी जगह पर भी अगर प्राइवेसी नहीं मिलेगी, तो फिर बचेगा क्या?

Advertisement
ढाबे का 'ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट' वायरल है (Photo:X/@Drx_Nilesh7) ढाबे का 'ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट' वायरल है (Photo:X/@Drx_Nilesh7)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:51 AM IST

प्राइवेसी... आज के दौर में यह किसी लग्जरी से कम नहीं है. भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में लोगों को अक्सर अपनी निजी जगह के लिए समझौता करना पड़ता है. बड़े शहरों में फ्लैट शेयर करने पड़ते हैं, हॉस्टल में रूम पार्टनर के साथ रहना पड़ता है और शादी के बाद तो प्राइवेसी भूल ही जाइये, लेकिन एक जगह ऐसी होती है, जहां हर इंसान कम से कम कुछ मिनट की प्राइवेसी जरूर चाहता है- वॉशरूम.

Advertisement

अब इसी प्राइवेसी को लेकर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसे देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है. वीडियो में हरियाणा के पानीपत स्थित एक ढाबे का 'ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट' दिखाया गया है, जिस पर इंटरनेट पर जमकर बहस छिड़ गई है.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वॉशरूम में पारंपरिक तरीके की ऊंची दीवारें या पूरी तरह बंद केबिन नहीं हैं. कई टॉयलेट एक ही खुले हिस्से में बने हुए हैं. वीडियो में ढाबे का एक शख्स, जिसे लोग मैनेजर या मालिक बता रहे हैं, कैमरे के सामने पूरे वॉशरूम का दौरा कराता है.

वीडियो में वह इसे 'यूनिक कॉन्सेप्ट' बताते हुए कहता है कि यहां लोग 'फ्रेश होते समय प्रेम भरी बातें भी कर सकते हैं.' यही लाइन सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल हो रही है.

Advertisement

देखें वायरल वीडियो

वीडियो कहां का है?

वीडियो के दावे के मुताबिक, यह हरियाणा के पानीपत स्थित एक ढाबे का है. यही वीडियो इंस्टाग्राम रील्स और X (पहले ट्विटर) समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जा रहा है.

फिलहाल वीडियो में ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है कि यह AI से बनाया गया हो या किसी पुराने वीडियो को नए दावे के साथ वायरल किया गया हो. वीडियो के विजुअल, ऑडियो और कैमरा मूवमेंट सामान्य और वास्तविक दिखाई देते हैं.

सोशल मीडिया पर बंट गए लोग

वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स दो हिस्सों में बंट गए हैं.

कुछ लोगों ने इसे अलग सोच और शानदार मार्केटिंग आइडिया बताया. उनका कहना है कि इसी तरह के यूनिक कॉन्सेप्ट की वजह से यह ढाबा चर्चा में आ गया.

वहीं बड़ी संख्या में यूजर्स ने इस डिजाइन को प्राइवेसी के लिहाज से गलत बताया. लोगों का कहना है कि वॉशरूम ऐसी जगह है, जहां सबसे ज्यादा निजता की जरूरत होती है. ऐसे में ओपन कॉन्सेप्ट बिल्कुल भी व्यावहारिक नहीं लगता.

एक यूजर ने लिखा, "प्राइवेसी गई तेल लेने."

दूसरे ने मजाक करते हुए कहा, "अब इंडिया में 'ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट' के नाम पर यहां की भी प्राइवेसी छीन ली जाएगी."

Advertisement

एक अन्य यूजर ने लिखा कि भारत में ओपन वॉशरूम कॉन्सेप्ट नया नहीं है. पहले लोग खेतों और रेलवे ट्रैक के किनारे खुले में शौच करते थे, अब इसे नया नाम देकर पेश किया जा रहा है.

वहीं एक यूजर ने कहा कि ऐसे वॉशरूम में तो मैं फ्रेश ही नहीं हो पाऊंगा.

क्या यह मार्केटिंग स्टंट है?

वीडियो देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि यह डिजाइन जानबूझकर वायरल होने और लोगों का ध्यान खींचने के लिए बनाया गया है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन इतना जरूर है कि अपने अलग कॉन्सेप्ट की वजह से यह ढाबा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है.

फिलहाल यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग एक ही सवाल पूछ रहे हैं- क्या वाकई वॉशरूम में प्राइवेसी से ज्यादा 'यूनिक कॉन्सेप्ट' जरूरी है, या फिर यह सिर्फ सोशल मीडिया पर वायरल होने की एक मार्केटिंग ट्रिक है?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »