Video: चलती मेट्रो बनी जिम! नागपुर के युवाओं का फिटनेस अंदाज वायरल

चलती मेट्रो में सफर के दौरान युवाओं ने दंड-बैठक लगाकर फिटनेस का अनोखा अंदाज दिखाया, जिसे देखकर यात्री हैरान रह गए और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

Advertisement
मेट्रो के डिब्बे के अंदर का यह नजारा वहां मौजूद यात्रियों के लिए काफी अलग और दिलचस्प था  (Photo:Wikipedia) मेट्रो के डिब्बे के अंदर का यह नजारा वहां मौजूद यात्रियों के लिए काफी अलग और दिलचस्प था (Photo:Wikipedia)

योगेश पांडे

  • नई दिल्ली,
  • 21 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:54 PM IST

नागपुर से एक अनोखी और प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है, जहां मेट्रो ट्रेन के डिब्बे में सफर कर रहे कुछ फिटनेस फ्रेक युवाओं ने अपने समय का ऐसा उपयोग किया, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया। इन युवाओं ने चलते मेट्रो को ही अपना जिम बना दिया और दंड-बैठक के साथ जमकर व्यायाम करते नजर आए।

तेजी से भागती जिंदगी में अक्सर लोग समय की कमी का हवाला देकर फिटनेस को नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन नागपुर के इन युवाओं ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया. सफर के दौरान उन्होंने न केवल अपने समय का सही इस्तेमाल किया, बल्कि यह भी दिखाया कि फिट रहने के लिए अलग से समय निकालना जरूरी नहीं है, बल्कि इच्छाशक्ति होनी चाहिए.

Advertisement

मेट्रो के डिब्बे के अंदर का यह नजारा वहां मौजूद यात्रियों के लिए काफी अलग और दिलचस्प था. कुछ लोग हैरानी से यह सब देखते रहे, तो कुछ ने अपने मोबाइल फोन निकालकर इस पल को कैद कर लिया. कई यात्रियों ने युवाओं के इस जज्बे की सराहना भी की और इसे एक सकारात्मक पहल बताया.

देखें वीडियो

हालांकि, सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियों को लेकर सुरक्षा और नियमों का पालन करना भी उतना ही जरूरी है. चलती मेट्रो में इस तरह व्यायाम करना किसी भी तरह के जोखिम को जन्म दे सकता है और इससे अन्य यात्रियों को असुविधा भी हो सकती है। ऐसे में सतर्कता बरतना जरूरी है.

इसके बावजूद, नागपुर के इन युवाओं की यह पहल एक मजबूत संदेश देती है. यह दिखाती है कि अगर इरादा मजबूत हो, तो जगह और समय कोई मायने नहीं रखते. फिटनेस के लिए जरूरी है केवल जागरूकता और अनुशासन, जिसे इन युवाओं ने अपने तरीके से बखूबी पेश किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement