देह व्यापार में अरेस्ट हुए मां-बेटे, रियल एस्टेट के नाम पर ऐसे चला रहे थे करोड़ों का बिजनेस

मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता है. कहते हैं, यह रिश्ता राजदार होता है. लेकिन क्या हो जब एक मां और बेटे की जोड़ी एक ऐसा घिनौना अपराध अंजाम दे रही हो, जो इस रिश्ते को भी शर्मसार कर दे?

Advertisement
रियल एस्टेट की आड़ में मां-बेटे कर रहे थे देह व्यापार-Representative Image-AI रियल एस्टेट की आड़ में मां-बेटे कर रहे थे देह व्यापार-Representative Image-AI

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 अक्टूबर 2024,
  • अपडेटेड 10:09 PM IST

मां और बेटे का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता है. कहते हैं, यह रिश्ता राजदार होता है. लेकिन क्या हो जब एक मां और बेटे की जोड़ी एक ऐसा घिनौना अपराध अंजाम दे रही हो, जो इस रिश्ते को भी शर्मसार कर दे?

अमेरिका के फ्लोरिडा में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां एक मां और बेटे ने ऐसा ही किया. 25 सालों से वे वेश्यावृत्ति का रैकेट चला रहे थे, और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. ये मां-बेटा इतने शातिर थे कि पुलिस को कई बार उन पर शक भी हुआ, लेकिन सबूत न मिलने की वजह से वे कानून के शिकंजे में नहीं आ पाए.

Advertisement

कानून को कैसे देते थे चकमा? 

फ्लोरिडा में वेश्यावृत्ति अवैध है. फ्लोरिडा के कानूनों के तहत वेश्यावृत्ति से संबंधित गतिविधियां, उन सेवाओं के लिए भुगतान करना, और दलाली करना, सभी गैरकानूनी मानी जाती हैं. लेकिन उन्होंने एस्कॉर्ट्स सप्लाई करने के लिए अपनी एक कंपनी बनाई थी, जिसका नाम 'प्रिटी वुमन एस्कॉर्ट्स' था. इसके जरिए जो भी पैसा कमाया जाता था, उसे रियल एस्टेट के माध्यम से सफेद किया जाता था.दुनिया की नजर में ये मां-बेटे रियल एस्टेट कारोबारी ही थे.

पुलिस को इन पर शक तो था, लेकिन उनके खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिल पा रहा था. फिर एक दिन पुलिस ने उनके ठिकानों से कूड़े की जांच की, जहां उन्हें इस्तेमाल किए गए कंडोम, ग्राहकों की सूची और एस्कॉर्ट्स के नंबर मिले. फिर पुलिस ने उन  एस्कॉर्ट्स को पकड़ा, जिसके खुलासे से पुलिस को इनके मां-बेटे के इस काले कारोबार का पता चला. फिर करोड़ों पैसों का हिसाब लिया तो ये पता चला कि ये सारी कमाई तो 'प्रिटी वुमन एस्कॉर्ट्स' के जरिये की गई थी.

Advertisement

इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सबूत जोड़ना शुरू किया. जब पर्याप्त सबूत इकट्ठा हो गए, तो पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. हालांकि, 48 साल के क्रिस्टोफर जेलविक और उनकी 70 साल की मां मार्गरेटा वॉन, देश छोड़ने की योजना बना रहे थे, लेकिन पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »