बच्ची के बर्थडे पर मां ने दिया ऐसा गिफ्ट, भड़के लोग! बोले- बेटी को बिगाड़ रही

एक महिला ने अपनी 10 साल की बेटी को जन्मदिन पर ऐसा गिफ्ट दिया कि लोग भड़क गए. उन्होंने सोशल मीडिया पर महिला की आलोचना शुरू कर दी. बाद में उसे बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो डिलीट करना पड़ा. 

Advertisement
मां ने बेटी को बर्थडे में दी सिगरेट (फोटो- टिकटॉक) मां ने बेटी को बर्थडे में दी सिगरेट (फोटो- टिकटॉक)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 07 जून 2023,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

बच्चे के जन्मदिन को मां-बाप धूमधाम से मनाते हैं. इस दौरान वो उन्हें गिफ्ट्स भी देते हैं. लेकिन एक पैरेंट्स ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर कुछ ऐसा कर दिया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. यूजर्स मां को ट्रोल करने लगे. बाद में उसे बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो डिलीट करना पड़ा. 

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मामला स्पेन के Seville सिटी का है. यहां एक मां ने अपनी अपनी बेटी के 10वें जन्मदिन पर उसे ई-सिगरेट (E-Cigarette) के कई बॉक्स गिफ्ट किए. साथ ही उसे लेटेस्ट मॉडल का एक आईफोन (iPhone) भी दिया. मां ने इस पूरे सेलिब्रेशन का वीडियो रिकॉर्ड किया और फिर उसे टिकटॉक पर अपलोड कर दिया. देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया. 

Advertisement
बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो डिलीट किया

बेटी को गिफ्ट में कई फ्लेवर की ई-सिगरेट देने को लेकर यूजर्स मां की आलोचना करने लगे. इस बीच मां ने वीडियो को अपने टिकटॉक अकाउंट से डिलीट कर दिया. फिलहाल, यूजर्स इस वीडियो पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने कहा- मां ही अपनी बेटी को बिगाड़ रही है. दूसरे ने लिखा- मोबाइल तक तो ठीक था पर ई-सिगरेट देने का क्या मतलब था? तीसरे ने कहा- क्या महिला को नहीं पता बच्चों को ऐसी चीजों से दूर रखते हैं. एक अन्य यूजर ने लिखा- दिखावे के चक्कर में लोग क्या कुछ नहीं कर बैठते?  

बताया गया कि महिला की बेटी अभी स्कूल में पढ़ती है. जन्मदिन के वीडियो में वह काफी खुश नजर आ रही है. पैरेंट्स कभी उसे गले से लगाते तो कभी केक काटने के लिए कहते. आसपास कुछ और भी गेस्ट मौजूद थे. वीडियो को डिलीट होने तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके थे. 

Advertisement

वहीं, मामले को लेकर स्पेन के एंटी स्मोकिंग एसोसिएशन (Nofumadores.org) ने कहा कि हमें यह समझने की जरूरत है कि वेपिंग धूम्रपान है. सरकार को अब कार्रवाई करनी चाहिए और इस उद्योग पर रोक लगानी चाहिए. स्पेनिश कानून के अनुसार, 18 साल से कम उम्र के बच्चे स्मोक नहीं कर सकते. उनके लिए तंबाकू बेचना भी गैरकानूनी है. 


Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »