83 साल की उम्र में बाप बना शख्स, 35 साल की पत्नी ने दिया बेटे को जन्म!

अर्जेंटीना के रहने वाले अल्‍बर्टो कोर्मिलिएट को 2012 में कोलन कैंसर हुआ, उनकी पहली पत्‍नी की मौत 2017 में हुई. वह तीसरी बार पिता बने हैं.

Advertisement
अल्‍बर्टो कोर्मिलिएट अपने बेटे के साथ (Credit: Alberto Cormillot ) अल्‍बर्टो कोर्मिलिएट अपने बेटे के साथ (Credit: Alberto Cormillot )

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 23 जून 2022,
  • अपडेटेड 9:28 PM IST
  • अर्जेंटीना का रहने वाला है शख्‍स
  • पहली पत्‍नी की 2017 में हुई मौत

Male fertility news: एक उम्रदराज शख्‍स ने खुलासा किया कि वह 83 साल की उम्र में पिता बने. शख्‍स का नाम अल्बर्टो कोर्मिलिएट है, वह पेशे से न्‍यूट्रीशन एक्‍पर्ट हैं. उनकी पत्‍नी उनसे उम्र में आधे से भी कम उम्र की हैं, उनका नाम एस्‍टेफानिया पासक्वीनी है और उम्र है 35 साल. एस्‍टेफानिया फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के बाद प्रेग्‍नेंट हुईं.  

हालांकि, अल्‍बर्टो की उम्र काफी ज्‍यादा हो चुकी है. लेकिन उनको विश्‍वास है कि वह अपने बेटे एमिलियो का पालन पोषण अच्‍छी तरह से कर सकेंगे. उन्‍होंने कहा, 'मैं अच्‍छी तरह से जानता हूं कि जिंदगी अनंत नहीं है. लेकिन यह छोटा बच्‍चा यहां हैं और मैं इसके साथ तब तक रहूंगा, जब तक समय है.' 

Advertisement

अल्‍बर्टो ने कहा, यही कारण है कि वह हर दिन पूरी तरह इंजॉय करते हैं, जिंदगी के शॉर्ट टर्म प्‍लान बनाते हैं. 


बच्‍चे के लिए रिकॉर्ड कर रहे मैसेज 
भविष्‍य के बारे में सोचने पर अल्‍बर्टो कहते हैं कि वह ऑर्डियो मैसेज बेटे के लिए रिकॉर्ड कर रहे हैं. ताकि वह भविष्‍य में उन्‍हें सुन सके. हालांकि, वह अभी बच्‍चा है, लेकिन उसका एक फोन नंबर है, जिसमें व्‍हाट्सऐप है, इसमें वह ऑडियो मैसेज रिकॉर्ड करते हैं और वीडियो मैसेज भी भेजते हैं. 

वैसे कपल ने अपने 9 महीने के बेटे को चीनी भाषा सिखाने के लिए ट्यूटर भी हायर किया है. अल्‍बर्टो ने कहा कि वह उसको चीनी इसलिए सिखा रहे हैं क्‍योंकि यह 'भविष्‍य की भाषा' है. बेटे को ऑर्गन बजाना भी सिखा रहे हैं. 

दो बेटे और तीन पोतियां हैं 
अल्‍बर्टो के दो बेटे रेनी और एड्रियन हैं. वहीं उनकी तीन पोतियां हैं. उनकी पहली पत्‍नी मोनिका अरबोरगास्‍ट की मौत 2017 में हुई थी.  

Advertisement

कैंसर भी हो चुका है 
अल्‍बर्टो अर्जेंटीना के रहने वाले हैं. उनको साल 2012 में कोलन कैंसर हुआ था. लेकिन सर्जरी के बाद उनके ट्यूमर को हटा दिया गया था. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement