मारुति 800 को बना दिया लैम्बोर्गिनी जैसा... इस शख्स का जुगाड़ हो रहा वायरल

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मॉडिफाइड कार खूब वायरल हो रही है. यह दिखने में हूबहू लैम्बोर्गिनी जैसी दिखती है. चमचमाती हरे रंग की इस लैम्बोर्गिनी को देख कोई भी धोखा खा सकता है, लेकिन इसकी असलियत कुछ और ही है.

Advertisement
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मॉडिफाइड लैम्बोर्गिनी (Photo - Instagram/@miya_bhai99110) सोशल मीडिया पर वायरल हो रही मॉडिफाइड लैम्बोर्गिनी (Photo - Instagram/@miya_bhai99110)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:27 PM IST

जुगाड़ टेक्नोलॉजी कभी-कभी इतना सटीक काम कर जाती है कि उसे देखने वाले भी असली और जुगाड़ में फर्क नहीं कर पाते.  ऐसा ही एक कमाल का जुगाड़ इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जो देखने में असली लैम्बोर्गिनी लगती है, लेकिन असलियत में वो मारुति 800 है. 

सोशल मीडिया पर इस कार को लेकर दावा किया जा रहा है कि झारखंड के एक शख्स ने मारुति 800 कार को मॉडिफाई कर उसे असली लैम्बोर्गिनी में बदल दिया है. इस कार का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. लोग इसकी तस्वीरें और वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं. 

Advertisement

इंटरनेट पर इस मॉडिफाई लैम्बोर्गिनी ने काफी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. इसके डिजाइन और रंग को देखकर विश्वास नहीं होगा कि किसी पुराने मारुति 800 को मॉडिफाई कर इसे बनाया गया है. सड़क पर भी यह असली लैम्बोर्गिनी की तरह फर्राटे भरती नजर आ रही है. 

वायरल वीडियो के दावों के मुताबिक, झारखंड की राजधानी रांची से जमशेदपुर जाने के रास्ते में चांडिल नाम की एक जगह ह. बताया जा रहा है कि चांडिल के आरिफ नाम के युवक ने अपने जुगाड़ से मारुति 800 को लैम्बोर्गिनी में बदल दिया है. 

यूजर्स ने दिए कमाल के रिएक्शंस
चांडिल के लोकल सोशल मीडिया यूजर्स इसे वहां की शान, स्थानीय प्रतिभा और प्राउड बताकर इस मॉडिफाइड कार का वीडियो खूब शेयर कर रहे हैं. इन वीडियो पर काफी लोग अपने रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है - 99 प्रतिशत ये टेस्ला का मिस्ड कॉल है. एक अन्य यूजर ने लिखा है - भाई कार तो मस्त है, लेकिन एलोय बढ़िया नहीं है. एक अन्य ने लिखा है - लैम्बो 800. वहीं झारखंड के ढेरों लोकल यूजर्स ने इसे वहां की शान बताते हुए इसकी सराहना की है.    

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »