रूस में कितने की मिलती है पानी की बोतल? इंडियन व्लॉगर ने बताई कीमत

रूस गए एक इंडियन व्लॉगर ने वहां मिलने वाली रोजमर्रा की कुछ चीजों की कीमत बताई, उसने दिखाया कि रूस और भारत में पानी की बोतल की कीमत में कितना अंतर है.

Advertisement
रूस में पानी की एक बोतल की कीमत है इतना, जितने में भारत में दो आ जाएंगे (Photo - Instagram/@ soni_traveling) रूस में पानी की एक बोतल की कीमत है इतना, जितने में भारत में दो आ जाएंगे (Photo - Instagram/@ soni_traveling)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:58 PM IST

इंटरनेट पर कई तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ फनी रील्स होते हैं, तो कुछ इंटरटेनिंग. वहीं कुछ वीडियो से हमें जरूरी जानकारी भी मिलती है. आजकल विदेश जाने वाले व्लॉगर और इन्फ्लुएंसर ऐसे- ऐसे रील और शॉर्ट वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं, जिसमें उस जगह को लेकर ऐसी हल्की-फुल्की जानकारी रहती है, जिसके बारे में अधिकतर लोगों को पता नहीं होता है. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें रूस गया एक इंडियन व्लॉगर वहां मिलने वाली कुछ जरूरी चीजों के बारे में जानकारी देते दिखाई दे रहा है. साथ ही वहां मिलने वाली पानी की बोतल और केले जैसी चीजों की कीमत क्या है और भारत की तुलना में वो सस्ती या महंगी ये बताते दिखाई दिया. 

इंस्टाग्राम पर @soni_traveling नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक व्लॉगर रूस के दुकान में पहुंचता है और वहां पानी की एक बोतल की डिमांड करता है. वह दुकान में मौजूद महिला से कहता है कि उसे पानी की एक बोतल चाहिए. तब वो लेमन वॉटर की बोतल देने लगती है. फिर शख्स कहता है कि उसे प्लेन पानी की बोतल चाहिए. 

इसके बाद उस शख्स के साथ जो स्थानीय महिला है वो पानी की एक बोतल उठाकर महिला दुकानदार को देती है और बोलती है, इसे ये वाली प्लेन वाटर चाहिए. फिर शख्स उसकी कीमत पूछता है. महिला एक बोतल पानी की कीमत 30 रूबल बताती है. इसके बाद उसके साथ जो स्थानीय रशियन महिला थी वह चार केले भी लेती है. चार केले की कीमत 200 रुबल बताई जाती है. 

Advertisement

एक लीटर पानी की बोतल और चार केला लेने के बाद वह शख्स बाहर निकलता है. फिर बताता है कि रूस में पानी की एक साधारण बोतल 30 रूबल यानी 40 रुपये की आती है. जबकि, भारत में ऐसी साधरण बोतल 10 या 20 रुपये में मिलती है. वहीं  4 केले और दही का एक छोटा सा डिब्बा उन्होंने 200 रुबल में लिया. यानी भारत में इसकी कीमत करीब 300 रुपये हुई. 

यह भी पढ़ें: सांप काटने पर डॉक्टर ने लगाए 54 इंजेक्शन, बना दिया इतने करोड़ का बिल

शख्स बताता है कि रूस में भारत की तुलना में चीजें काफी महंगी है. यहां जितने में चार केले आए, भारत में इतने में कई दर्जन केले मिल जाएंगे. वहीं पानी की बोतल की कीमत भी रूस में भारत की तुलना में  काफी ज्यादा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »