सांप काटने पर डॉक्टर ने लगाए 54 इंजेक्शन, बना दिया इतने करोड़ का बिल

सांप काटने के बाद एक शख्स को एंटी-वेनम के 54 इंजेक्शन लगे. डॉक्टर उसे मौत के मुंह से खींच लाए, लेकिन जब बिल आया, तो उसे देख परिवार वालों का सिर चकरा गया.

Advertisement
सांप के काटने के बाद लगे एंटी-वेनम का बिल देख शख्स की आंखे फटी रह गई (Photo - AI Generated) सांप के काटने के बाद लगे एंटी-वेनम का बिल देख शख्स की आंखे फटी रह गई (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:50 PM IST

अमेरिका में एक शख्स के लिए परिवार से मिलने जाना जिंदगी का सबसे डरावना अनुभव बन गया. घर के बगीचे में गलती से जहरीले सांप (रैटलस्नेक) पर पैर पड़ गया और उसने दो बार डस लिया. हालत इतनी बिगड़ गई कि डॉक्टरों को उसकी जान बचाने के लिए एंटी-वेनम के 54 इंजेक्शन लगाने पड़े. इलाज के बाद उसकी जान तो बच गई, लेकिन अस्पताल का बिल करीब 13 लाख डॉलर (करीब 11 करोड़ रुपये) पहुंच गया.

Advertisement

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक,  अमेरिका के इडाहो राज्य के रहने वाले क्रिस हॉवर्थ परिवार से मिलने कैलिफोर्निया के ओरोविल गए थे. चार दिन रिश्तेदारों के साथ बिताने के बाद वह पत्नी और बच्चों के साथ घर लौटने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान वह अपने माता-पिता के घर के बगीचे में निकले.

उन्हें लगा कि उनका पैर किसी पौधे पर पड़ा है, लेकिन अगले ही पल उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने जहरीले रैटलस्नेक पर कदम रख दिया है. सांप ने तुरंत पलटकर उन पर हमला किया और दो बार डस लिया.

कुछ ही मिनटों में बिगड़ने लगी हालत
सांप के काटते ही क्रिस की तबीयत तेजी से खराब होने लगी. उनकी जीभ सुन्न पड़ गई, शरीर की लिम्फ ग्रंथियां काफी सूज गईं और फेफड़ों ने भी ठीक से काम करना बंद कर दिया. डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश शुरू कर दी.

Advertisement

लेकिन कुछ दिन बाद उनकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई. उन्हें डिसेमिनेटेड इंट्रावैस्कुलर कोएगुलेशन (DIC) नाम की एक दुर्लभ और जानलेवा बीमारी हो गई, जिसमें पूरे शरीर में असामान्य तरीके से खून के थक्के बनने लगते हैं. यह स्थिति जान के लिए बेहद खतरनाक मानी जाती है.

जान बचाने के लिए लगाने पड़े 54 इंजेक्शन
क्रिस की हालत देखकर डॉक्टरों ने लगातार एंटी-वेनम देना शुरू किया. उन्हें कुल 54 वायल एंटी-वेनम दिए गए. इलाज इतना लंबा चला कि ओरोविल अस्पताल में एंटी-वेनम का स्टॉक ही खत्म हो गया.

इसके बाद उन्हें हेलीकॉप्टर से स्टैनफोर्ड मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दूसरी तरह का एंटी-वेनम देकर उनकी हालत को स्थिर किया.करीब 12 दिन आईसीयू में रहने के बाद आखिरकार उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई और वह पत्नी जेनी तथा अपने तीन बच्चों के साथ घर लौट सके.

अब भी पूरी तरह ठीक नहीं हुए
क्रिस की पत्नी जेनी के मुताबिक, वह अब पहले से बेहतर हैं, लेकिन अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए हैं.उन्होंने बताया कि क्रिस करीब 80 प्रतिशत ही ठीक हो पाए हैं. उनके पैर में अब भी दर्द और सूजन रहती है, जो ज्यादा चलने-फिरने पर बढ़ जाती है. सबसे बड़ी परेशानी यह है कि उन्हें जल्दी थकान महसूस होती है.

Advertisement

जेनी ने बताया कि जब डॉक्टरों ने कहा कि क्रिस को DIC हो गया है, तब पूरे परिवार की सांसें थम गई थीं. उन्हें डर था कि कहीं वह उन्हें हमेशा के लिए न खो दें. अब परिवार का कहना है कि इस घटना ने उन्हें सिखाया है कि अपनों के साथ बिताया हर पल अनमोल होता है.

इलाज का बिल सुनकर उड़ गए होश
क्रिस की जान तो बच गई, लेकिन इलाज का खर्च परिवार के लिए नई मुसीबत बन गया. दोनों अस्पतालों का कुल बिल करीब 13 लाख डॉलर (लगभग 11 करोड़ रुपये) आया है. हालांकि उनके पास मेडिकल इंश्योरेंस है, लेकिन अभी यह साफ नहीं है कि आखिर उन्हें अपनी जेब से कितनी रकम चुकानी पड़ेगी.

यह भी पढ़ें: एक अजगर लाओ और फ्री में पिज्जा खाओ, रेस्टोरेंट का अजीबोगरीब ऑफर!

जेनी ने बताया कि अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें बताया था कि एंटी-वेनम की एक वायल की कीमत करीब 13 हजार डॉलर थी. चूंकि क्रिस को 54 वायल दी गईं, इसलिए सिर्फ दवा पर ही लाखों डॉलर खर्च हो गए.इतना ही नहीं, स्टैनफोर्ड मेडिकल सेंटर के आईसीयू में सिर्फ एक रात कमरे का किराया ही 61 हजार डॉलर था.

इलाज के साथ आय भी बंद
मुसीबत यहीं खत्म नहीं हुई. क्रिस पिछले 26 मई से काम पर नहीं जा पाए हैं और उन्हें इस दौरान कोई वेतन भी नहीं मिला. जनवरी में सर्जरी के दौरान वह अपनी पेड लीव और सिक लीव पहले ही इस्तेमाल कर चुके थे.

Advertisement

जेनी का कहना है कि एक तरफ करोड़ों रुपये के मेडिकल बिल का दबाव है और दूसरी तरफ कई हफ्तों से घर में कोई सैलरी नहीं आई है. ऐसे में परिवार भविष्य को लेकर चिंतित है. हालांकि, उन्होंने उन लोगों का धन्यवाद किया है जिन्होंने आर्थिक मदद के लिए दान दिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »