Video: 300 किलो का भालू पीछे दौड़ रहा था... महिला ने जो किया, उसी ने बचा ली जान

एक तरफ 300 किलो से ज्यादा वजनी ग्रिजली भालू... दूसरी तरफ अकेली महिला और उसका पालतू कुत्ता. दोनों के बीच सिर्फ कुछ कदमों की दूरी थी. भालू बार-बार उनकी ओर बढ़ रहा था, लेकिन महिला भागी नहीं. उसने वही किया, जिसकी सलाह वन्यजीव विशेषज्ञ भी देते हैं.

Advertisement
पहले ऐसा लगता है कि भालू रुक जाएगा (सांकेतिक तस्वीर: Pexel) पहले ऐसा लगता है कि भालू रुक जाएगा (सांकेतिक तस्वीर: Pexel)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:21 PM IST

जंगल में ट्रैकिंग करना जितना रोमांचक होता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है. कनाडा से सामने आए एक वायरल वीडियो ने इसे फिर साबित कर दिया. वीडियो में एक महिला अपने पालतू कुत्ते के साथ जंगल के रास्ते पर चल रही होती है. तभी पीछे से एक विशाल ग्रिजली भालू उनका पीछा करना शुरू कर देता है.

कुछ ही सेकंड में माहौल डरावना हो जाता है. करीब 300 किलो वजनी भालू लगातार महिला के पीछे चलता है. महिला बार-बार पीछे मुड़कर उसे दूर जाने के लिए कहती है और जोर से चिल्लाती है, नहीं... दूर जाओ... नहीं...

Advertisement

अचानक दौड़ पड़ा भालू

पहले ऐसा लगता है कि भालू रुक जाएगा, लेकिन अचानक वह तेज रफ्तार से महिला और उसके कुत्ते की ओर दौड़ पड़ता है. यह देखकर किसी के भी होश उड़ सकते थे.लेकिन महिला घबराकर भागती नहीं. वह लगातार पीछे हटते हुए ऊंची आवाज में भालू को डांटती रहती है.

'बस करो... दूर जाओ... बहुत हो गया... रुक जाओ...'

कुछ पल के लिए लगता है कि हमला अब तय है. लेकिन महिला हिम्मत नहीं हारती. आखिरकार भालू रुक जाता है और कुछ देर बाद जंगल की ओर मुड़ जाता है. इसके बाद महिला राहत की सांस लेते हुए अपने कुत्ते के साथ वहां से सुरक्षित निकल जाती है.

क्यों खतरनाक होता है ग्रिजली भालू?

ग्रिजली भालू दुनिया के सबसे ताकतवर जंगली जानवरों में गिने जाते हैं.इनका वजन 300 किलो से भी ज्यादा हो सकता है.
ये 56 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं.इनकी ताकत इतनी ज्यादा होती है कि इंसान का उनसे भागकर बच निकलना लगभग नामुमकिन माना जाता है.यही वजह है कि ऐसे जानवर के सामने घबराना जानलेवा साबित हो सकता है.

Advertisement

वीडियो हुआ वायरल

यह वीडियो X पर टोनी लेन नाम के यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने इसे अब तक के सबसे डरावने वन्यजीव मुठभेड़ों में से एक बताया.उनका कहना है कि लोग अक्सर सोचते हैं कि ऐसी स्थिति में वे शांत रहेंगे, लेकिन जब सामने इतना खतरनाक शिकारी हो, तब घबराहट होना स्वाभाविक है.

उन्होंने जंगल में घूमने जाने वालों को सलाह दी कि अपने साथ भालू से बचाव वाली स्प्रे (बेयर स्प्रे) जरूर रखें. उनके मुताबिक कई बार यही एक चीज जिंदगी और मौत के बीच का फर्क बन सकती है.

अगर कभी भालू सामने आ जाए तो क्या करें?

वन्यजीव विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसी स्थिति में कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है.घबराकर भागने की कोशिश न करें.अपने पास भालू से बचाव वाली स्प्रे रखें और जरूरत पड़ने पर उसका इस्तेमाल करें. शांत रहने की कोशिश करें. धीरे-धीरे पीछे हटें और भालू को निकलने का रास्ता दें.छोटे बच्चों और पालतू जानवरों को अपने पास रखें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »