पिता ने पहले अपने 8 और 6 साल के बच्चों को पार्किंग से फेंका, फिर खुद भी कूदा... तीनों की मौत

अमेरिका में एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने पहले अपने बच्चों को पार्किंग से फेंका और फिर भी खुदकर अपने जान दे दी.

Advertisement
अमेरिका में परिवार के साथ सुसाइड करने  का केस सामने आया है.  (Photo: AI Generated) अमेरिका में परिवार के साथ सुसाइड करने का केस सामने आया है. (Photo: AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 1:20 PM IST

अमेरिका के पिट्सबर्ग के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता ने अपने दो बच्चों को मल्टी-स्टोरी पार्किंग गैराज से नीचे फेंक दिया और फिर खुद भी कूद गया. इस घटना में तीनों लोगों की मौत हो गई है. मृतकों की पहचान 42 साल के पैट्रिक लिंच, उनके 8 साल के बेटे जेम्स और 6 साल की बेटी कैरोलीन के रूप में हुई है. तीनों के शव पार्किंग गैराज के नीचे मिले. 

Advertisement

घटना की जानकारी मिलने के बाद पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे. उन्होंने तीनों की जान बचाने की कोशिश की, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारियों के मुताबिक, तीनों की मौत गिरने से लगी चोटों के कारण हुई. माउंट लेबनान पुलिस ने शुरुआती जानकारी के आधार पर इस घटना को हत्या-आत्महत्या बताया है. हालांकि, पैट्रिक लिंच ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका मकसद तत्काल साफ नहीं हो सका.

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, माउंट लेबनान के पुलिस चीफ जेम्स हैबरमैन ने कहा कि पुलिस इस घटना की जांच हादसे के तौर पर नहीं कर रही है. उन्होंने कहा कि इस घटना से पूरे समुदाय को गहरा सदमा पहुंचेगा. पुलिस चीफ ने कहा, "माउंट लेबनान समुदाय में हर कोई इस घटना में शामिल किसी न किसी व्यक्ति को जानता होगा." उन्होंने घटना में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदनाएं भी जताईं. घटनास्थल पर एक काली गाड़ी पर पुलिस टेप लगी हुई देखी गई. इस घटना के बाद इलाके के स्कूलों में भी एहतियाती कदम उठाए गए.

Advertisement

दो स्कूल बंद, छात्रों के लिए थेरेपिस्ट उपलब्ध

माउंट लेबनान स्कूल डिस्ट्रिक्ट ने बताया कि उसके दो एलिमेंट्री स्कूल बुधवार को बंद रहेंगे. वहीं, इलाके के दूसरे स्कूलों के छात्रों को घर पर रहने की अनुमति दी गई और उनकी अनुपस्थिति माफ करने की बात कही गई. जिले की ओर से स्कूल थेरेपिस्ट भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि इस घटना से प्रभावित छात्रों को मदद मिल सके.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »