जब फ्लाइट में यात्री ने की ये डिमांड, एयर होस्टेस ने पूरी भी की विश! वीडियो वायरल

एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस से ऐसी डिमांड कर दी, जिस बारे में कम ही लोग सोच पाते हैं. फिर एयर होस्टेस ने भी मुस्कुराते हुए पैसेंजर की विश पूरी की. इस पूरी घटना का उस शख्स ने वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. देखें पैसेंजर ने एयर होस्टेस से क्या डिमांड गिया.

Advertisement
पैसेंजर ने फ्लाइट में एयर होस्टेस से की ये डिमांड (Photo - Instagram/@vanshmotwani23) पैसेंजर ने फ्लाइट में एयर होस्टेस से की ये डिमांड (Photo - Instagram/@vanshmotwani23)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:58 PM IST

लैंडिंग के बाद एक पैसेंजर ने एयर होस्टेस से कॉकपिट देखने की डिमांड कर दी. एयर होस्टेस भी इनकार नहीं कर सकीं और उस पैसेंजर को कॉकपिट के अंदर ले जाकर पायलट और दूसरे क्रू मेंबर से मिलवाया और दिखाया कि वहां क्या-क्या होता है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.  

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @vanshmotwani23 नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है - हमेशा इस बेहतरीन अनुभव के लिए एतिहाद एयरवेज का अभारी रहूंगा. इस फ्लाइट के सभी स्टाफ बहुत ही स्वीट और हेल्पफुल थे. वीडियो में दिखाया गया है कि लैंडिंग के बाद एतिहाद की एक एयर होस्टेस  एक भारतीय पैसेंजर की कॉकपिट में जाने की इच्छा कैसे पूरी करती है. इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया.

Advertisement

शख्स एतिहाद की फ्लाइट में एयर होस्टेस से कॉकपिट देखने की डिमांड करता है. लैंडिंग के बाद उसे अनुमति मिल जाती है. फिर वह शख्स कॉकपिट के अंदर जाता है और वहां के अद्भुत अनुभव को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लेता है.

एतिहाद एयरवेज की उड़ान के दौरान शख्स के साधारण से अनुरोध और उसे पूरा करने की केबिन क्रू की तत्परता ने ऑनलाइन लोगों का ध्यान आकर्षित किया है. वंश मोटवानी ने इंस्टाग्राम पर विमान के अंदर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह एक फ्लाइट अटेंडेंट से यह पूछते हुए दिखाई दे रहे हैं कि क्या मुझे कॉकपिट में जाने की अनुमति मिल सकती है?

वीडियो में, फ्लाइट अटेंडेंट पहले तो सावधानी से जवाब देती है, क्योंकि सुरक्षा कारणों से उड़ान के दौरान ऐसे अनुरोध आमतौर पर प्रतिबंधित होते हैं. हालांकि, बाद में वह उन्हें आश्वस्त करती हैं कि विमान के उतरने के बाद उन्हें अंदर जाने की परमिशन मिल सकती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: फॉर्च्यूनर कार, साथ में ब्लैक ड्रेस वाले गनमैन... वायरल हो रहा खान सर का ये वीडियो!

अपने वादे के मुताबिक, विमान लैंड होने के बाद शख्स को कॉकपिट के अंदर जाने दिया जाता है, जहां वे पायलटों से मिलते हैं और उनसे बातचीत करते हैं. एयरलाइन स्टाफ का यह व्यवहार और दिल को छू लेने वाली बातचीत ने सोशल मीडिया पर दर्शकों का मन मोह लिया है. शख्स ने वीडियो पोस्ट करने के बाद इस पर एतिहाद एयरवेज ने भी कमेंट किया है. एतिहाद अच्छे फीडबैक के लिए शख्स को धन्यवाद दिया है और आगे भी साथ यात्रा की उम्मीद की है. 

नोट - यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और यूजर के दावे के आधार पर बनाई गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »