डीजल इंजन, टायर और जुगाड़… इंटरनेट पर छाया पाकिस्तान का 'देसी आयरन डोम'

डीजल इंजन, टायर और जुगाड़ से बना पाकिस्तान का कथित ‘देसी एयर डिफेंस सिस्टम’ इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इन वीडियो में टायर को हवा में उछालने का अनोखा तरीका दिखाया जा रहा है, जिसे लोग मजाक में ‘लोकल आयरन डोम’ कह रहे हैं.

Advertisement
इन वीडियो में टायर को हवा में उछालने का अनोखा तरीका दिखाया जा रहा है (Photo:Insta/@721 Speed Test) इन वीडियो में टायर को हवा में उछालने का अनोखा तरीका दिखाया जा रहा है (Photo:Insta/@721 Speed Test)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:44 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों पाकिस्तान से जुड़े कुछ अजीबोगरीब वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिन्हें लोग मजाक में 'पाकिस्तान एयर डिफेंस सिस्टम' बता रहे हैं. इन वीडियो में एक अनोखा सेटअप दिखता है-डीजल इंजन, टायर, डंडा और सीढ़ी का इस्तेमाल कर ऐसा दृश्य बनाया जाता है, जो देखने में किसी देसी जुगाड़ जैसा लगता है.

दरअसल, इन वीडियो का कॉन्सेप्ट बेहद साधारण है, लेकिन इंटरनेट ने इसे एक ट्रेंड में बदल दिया है. पहले वीडियो में टायर को इस तरह उछाला जाता था कि सामने खड़ा व्यक्ति उससे बचने की कोशिश करता था. धीरे-धीरे यह फॉर्मेट बदलता गया और इसमें नए-नए प्रयोग होने लगे.

Advertisement

इन वायरल वीडियो में टायर उछालने का तरीका कोई हाई-टेक सिस्टम नहीं होता, बल्कि पूरी तरह देसी जुगाड़ पर आधारित होता है. सबसे पहले एक डीजल इंजन या मोटर में टायर को फंसा दिया जाता है. फिर जैसे ही टायर घूमने लगता है, उसे एक डंडे से जोर से धक्का देकर बाहर निकाला जाता है, और उसी गति की वजह से टायर तेजी से हवा में उछल जाता है.

देखें वायरल वीडियो

पाकिस्तान का 'राष्ट्रीय खेल'

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस ट्रेंड को हाथोंहाथ लिया और इसकी जमकर पैरोडी बनाई. किसी ने इसे पाकिस्तान का 'राष्ट्रीय खेल' बता दिया.

इतना ही नहीं, 3D प्रिंटिंग से पूरा सेटअप तैयार कर वीडियो बनाए गए. कुछ वीडियो में तो प्लेन से नीचे देखते हुए सिर्फ टायर ही टायर नजर आते हैं. एक मीम में तो यहां तक कहा गया कि नासा को मंगल ग्रह पर टायर मिल गया है, और इसके पीछे वजह यही वायरल ट्रेंड है.

Advertisement

यह ट्रेंड पिछले साल नवंबर के आसपास शुरू हुआ था, जब कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने इस तरह के वीडियो बनाना शुरू किया. शुरुआत में टायर लोगों की ओर फेंका जाता था और वे उससे बचते थे, लेकिन धीरे-धीरे इसमें बदलाव आते गए और यह एक मजेदार इंटरनेट फॉर्मेट बन गया.

आज हालत यह है कि इन वीडियो को 'पाकिस्तान एयर डिफेंस सिस्टम'  और 'देसी आयरन डोम' कहकर मजाक उड़ाया जा रहा है. लाखों-करोड़ों व्यूज के साथ यह कंटेंट तेजी से फैल रहा है और हर दिन इसके नए-नए वर्जन सामने आ रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement