सौम्या चटर्जी नाम के एक बंगाली कंटेंट क्रिएटर को लद्दाख की सड़कों पर घूमते वक्त ऐसा सिनेमाई सरप्राइज मिला, जिसने उनकी साधारण चाय ब्रेक को मिनी मूवी ट्रिप में बदल दिया. उन्हें वही मशहूर 'धुरंधर चाय दुकान' मिल गई, जिसे लोग फिल्म धुरंधर में देखकर पहचानने लगे हैं.
सौम्या ने इस खास जगह का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने उस चाय स्टॉल की झलक दिखाई, जो फिल्म में नजर आने के बाद काफी चर्चित हो गया है. वीडियो में वह “वाश्मा बट्ट” नाम के चाय स्टॉल के अंदर जाते दिखाई देते हैं, जो लद्दाख की मार्केट की गलियों के बीच मौजूद है.
वीडियो में सौम्या बताते हैं कि इस दुकान में बैठकर माहौल का आनंद लेने के लिए एक दिलचस्प नियम है. यहां बैठने वाले हर शख्स को कम से कम दो कप चाय ऑर्डर करनी पड़ती है, चाहे वह किसी के साथ आया हो या अकेले.
इसके बाद वीडियो में दुकान का अंदरूनी नजारा दिखाया गया, जहां दीवारों पर फिल्म से जुड़े पोस्टर, सीन और रेफरेंस लगे दिखाई देते हैं. पूरा चाय स्टॉल किसी फैन जोन जैसा नजर आता है. सौम्या ने दुकान में रखे फिल्म-थीम वाले मर्चेंडाइज और यादगार चीजों की भी झलक दिखाई, जिससे साफ पता चलता है कि इस जगह को खास बनाने में काफी मेहनत की गई है.
देखें वीडियो
वीडियो में सौम्या बताते हैं कि वह लद्दाख के बाजार में यूं ही घूम रहे थे, तभी अचानक उनकी नजर इस दुकान पर पड़ी. उन्होंने कहा, “मैं मार्केट में घूम रहा था, तभी अचानक यह स्टॉल दिखा. मैंने इसे तुरंत फिल्म से पहचान लिया. इसके बाद वह अंदर गए, चाय ऑर्डर की और खुद इस अनुभव का आनंद लिया. साथ ही उन्होंने फिल्म प्रेमियों और यात्रियों को यहां आने की सलाह भी दी.
क्या है कहानी
जो लोग अभी तक धुरंधर की चर्चा से अनजान हैं, उनके लिए बता दें कि फिल्म में एक सीन है, जहां आलम भाई, जिनका किरदार गौरव गेरा ने निभाया है, हमजा यानी रणवीर सिंह को ‘नमक चाय’ पिलाने इसी खास दुकान पर लेकर जाते हैं. यही सीन कहानी को राजनीतिक जासूसी वाले मोड़ की तरफ ले जाता है.
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स, खासकर फिल्म और ट्रैवल पसंद करने वाले लोग, इस चाय स्टॉल की खूब तारीफ कर रहे हैं. कई लोग दुकान मालिक की डिटेलिंग और फिल्म से जुड़े माहौल को बनाए रखने की कोशिश की सराहना कर रहे हैं. वहीं कुछ यूजर्स, जो पहले से लेह में मौजूद हैं, दुकान की लोकेशन पूछते नजर आए. कई लोगों ने मजाक में यह भी कहा कि इतनी चर्चा के बाद वहां की चाय सच में खास होनी चाहिए.
aajtak.in