बेरोजगार था, फिर डिलीवरी बॉय बना शख्स... अब इतनी इनकम कि वायरल हुई कहानी!

सोशल मीडिया पर एक शख्स की कहानी वायरल है, जो डिलीवरी के जरिए हर महीने 45 लाख रुपये कमा रहा है.

Advertisement
डिलीवरी बॉय हर महीने 45 हजार रुपये कमा रहा है. (Photo: Insta/kaashseakash) डिलीवरी बॉय हर महीने 45 हजार रुपये कमा रहा है. (Photo: Insta/kaashseakash)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:05 PM IST

सोशल मीडिया पर एक ऐसे शख्स की कहानी वायरल है, जो कभी बेरोजगार था, लेकिन अब डिलिवरी बॉय बनकर वो 45 हजार रुपये महीने कमा रहा है. दरअसल, स्टार्टअप के संस्थापक ने एक डिलीवरी राइडर से बातचीत की और अब इस बातचीत का वीडियो वायरल है. इस वीडियो में डिलीवरी राइडर बता रहा है कि पहले वो बेरोजगार था और अब इलेक्ट्रिक बाइक से डिलीवरी करते वो हर दिन 1500 रुपये तक कमा रहा है. इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है. 

Advertisement

वैसे ये वीडियो ज़िप इलेक्ट्रिक के सह-संस्थापक आकाश गुप्ता का है, जिन्होंने एक डिलीवरी पार्टनर से बातचीत की है. वो शख्स भी जिप के जरिए ही डिलीवरी कर रहा था. इस वीडियो में आकाश गुप्ता उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले राइडर से पूछते हैं कि ईवी बाइक रेंटल प्रोग्राम से जुड़ने के बाद उनकी ज़िंदगी में क्या बदलाव आया. इस सवाल पर राइडर ने बताया कि पहले वो बेरोजगार था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था. 

हालांकि, किराए पर ये इलेक्ट्रिक बाइक मिलने के बाद, वह आखिरकार डिलीवरी और गिग इकोनॉमी के क्षेत्र में नियमित रूप से काम करने में सक्षम हो गया. राइडर के अनुसार, वह अब हर रोज करीब 1,500 रुपये कमाकर हर महीने लगभग 45,000 रुपये कमाता है.

अब ये वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों आपस में बात कर रहे हैं.  साथ ही राइडर ने इस बातचीत में बताया कि कैसे बिना दिक्कत के उन्होंने वो इलेक्ट्रिक बाइक ली और अब अपना काम कर रहे हैं. 

Advertisement

अब वायरल वीडियो पर कमेंट्स आ रहे हैं और लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. इसमें यूजर्स राइडर की मेहनत की तारीफ कर रहे हैं और अब लोग कह रहे हैं कि बदलाव कैसे भी किया जा सकता है. इसके लिए मेहनत की आवश्यकता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement