5000 सैलरी के ऑफर पर भीख मांग रही महिलाओं ने दिया ये जवाब! वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर भीख मांगने वाली महिला को जॉब ऑफर करने वाली लेडी का वीडियो काफी वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं, जब उन महिलाओं को जॉब ऑफर किया गया तो उनलोगों ने क्या जवाब दिया.

Advertisement
भीख मांगने वाली महिला को कार में बैठी एक लेडी ने दिया जॉब का ऑफर (Photo - X/@@gharkekalesh) भीख मांगने वाली महिला को कार में बैठी एक लेडी ने दिया जॉब का ऑफर (Photo - X/@@gharkekalesh)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:07 PM IST

इंटरनेट पर हर दिन हजारों वीडियो, रील्स और मीम्स शेयर किए जाते हैं. इनमें से कई वायरल भी हो जाते हैं और कुछ लोगों पर गहरी छाप छोड़ जाते हैं. कुछ लोग अपने रील और वीडियो के जरिए सामाज में व्याप्त बुराईयों, गंभीर मुद्दों और समस्याओं को भी उठाते दिखते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं. इसमें एक महिला सड़क पर बच्चों को लेकर भीख मांगने वाली महिलाओं को जॉब ऑफर करती दिखाई दे रही हैं. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @gharkekalesh नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसके कैप्शन में लिखा है - एक महिला का सड़क किनारे भीख मांग रही कुछ महिलाओं से सामना होता है और उनमें से एक को वह ₹5,000 प्रति माह की नौकरी का प्रस्ताव देती हैं. वे मना कर देती हैं और भीख मांगना जारी रखती हैं. क्या यह उनकी अपनी मर्ज़ी है या फिर कोई मजबूरी? 

कार में बैठी महिला जिस तरह से सड़क पर छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए भीख मांगने वाली महिलाओं को 5000 रुपये प्रति महीने की नौकरी ऑफर करती है.  वीडियो में कार में बैठी महिला उन्हें यह समझाती नजर आती है कि कुछ भी करो, कोई भी काम करो, किसी के घर जाकर झाड़ू पोछा ही करो, लेकिन भीख मत मांगो. 

Advertisement

महिल कहती है कि तुमलोग अभी यंग हो. मेहनत करो, पैसा कमाओ. ऐसे सड़क पर धूप में छोटे बच्चे को लेकर भीख मांग रही हो ये अच्छा काम नहीं है. अभी मेरे साथ चलो मैं 5 हजार रुपये महीना दूंगी, घर में काम करना. इस पर बच्चे गोद में लिए महिला ने कहा अभी पैसे दे दो, काम करने कल आऊंगी. कार में बैठी लेडी ने फिर कहा - अभी चलो. इस पर जवाब मिला- कल आऊंगी, अभी ये पैसा दे दो. 

इस वीडियो को लेकर कमेंट सेक्शन में यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई. कुछ लोगों ने इसे एक बड़ा मुद्दा बताया और कहा कि आखिर लोग क्यों भीख मांग रहे हैं. इसके तह में जाकर इसकी असली वजह ढूंढने की जरूरत है. वहीं दूसरे यूजर ने जॉब ऑफर करने वाली महिला की सराहना की. उन्होंने लिखा कि कम से कम इस महिला ने समस्या को इग्नोर करने से अच्छा इसका सामना करने और उन महिलाओं को 5000 रुपये महीने का ही सही जॉब ऑफर तो किया. वहीं एक यूजर ने जॉब ऑफर करने महिला की तरीके को गलत बताया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement