बकरीद से पहले बांग्लादेश में छाए 'Trump' और 'Netanyahu' भैंसे, लोग लेने लगे सेल्फी

बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा से पहले दो भैंसे सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. लोगों ने उनका नाम डोनाल्ड ट्रंप और बेंजामिन नेतन्याहू रखा है. कोई उनके लुक की वजह से चर्चा में है, तो कोई अपने आक्रामक स्वभाव के कारण लोगों का ध्यान खींच रहा है.

Advertisement
लोगों का कहना है कि इसका हेयरस्टाइल काफी हद तक ट्रंप जैसा दिखता है(Photo: X) लोगों का कहना है कि इसका हेयरस्टाइल काफी हद तक ट्रंप जैसा दिखता है(Photo: X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 17 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:46 PM IST

बांग्लादेश में ईद-उल-अजहा की तैयारियों के बीच इन दिनों दो भैंसे सोशल मीडिया और लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बने हुए हैं. इन भैंसों की खासियत सिर्फ उनका भारी-भरकम शरीर नहीं, बल्कि उनका चेहरा और स्वभाव है, जिसे लोग दुनिया के दो बड़े नेताओं से जोड़कर देख रहे हैं. यही वजह है कि इनका नाम अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नाम पर रखा गया है.

Advertisement

ढाका के पास मौजूद फार्मों में इन दोनों भैंसों को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट रही है. लोग उनके साथ फोटो और सेल्फी ले रहे हैं, जबकि सोशल मीडिया पर इनके वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

बांग्लादेश की मीडिया के मुताबिक 'डोनाल्ड ट्रंप' नाम का भैंसा करीब 700 किलो का है. उसकी हल्की चमड़ी और सुनहरे रंग जैसे बालों को देखकर लोग उसे ट्रंप से जोड़ रहे हैं. कई विजिटर्स ने मजाकिया अंदाज में कहा कि भले ही उसका लुक ट्रंप जैसा लगता हो, लेकिन उसका स्वभाव काफी शांत और नरम है.

देखें पोस्ट

भैंसे के मालिक जियाउद्दीन ने बताया कि यह नाम उनके छोटे भाई ने रखा था. उनका कहना है कि अल्बिनो भैंसे आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं, जब तक उन्हें उकसाया न जाए. रिपोर्ट्स के अनुसार, बकरीद से पहले यह भैंसा बिक भी चुका है.

Advertisement

वहीं दूसरी तरफ 'बेंजामिन नेतन्याहू' नाम का एक और भैंसा भी इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. यह भैंसा 750 किलो से ज्यादा वजन का बताया जा रहा है और उसका स्वभाव पहले वाले भैंसे से बिल्कुल अलग है.

देखें वायरल वीडियो

फार्म से जुड़े लोगों के मुताबिक, यह भैंसा काफी आक्रामक है. वह अक्सर तेज आवाज निकालता है, अचानक हैंडलर्स की तरफ दौड़ पड़ता है और उसका व्यवहार काफी अप्रत्याशित रहता है. एक फार्म मैनेजर ने मजाक में कहा कि इस भैंसे में खूराफाती दिमाग है, जिसने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है.

ईद के करीब आते ही ये दोनों भैंसे बांग्लादेश में वायरल आकर्षण बन चुके हैं. सोशल मीडिया पर लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या सच में इन भैंसों का चेहरा और व्यवहार इन नेताओं से मिलता-जुलता है या यह सिर्फ एक मजेदार संयोग है.हालांकि वजह चाहे जो भी हो, लेकिन इन दोनों भैंसों ने इस बार बकरीद से पहले लोगों का खूब ध्यान खींच लिया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement