नेपाल में अब जेन-जी सिस्टम! बिना गार्ड्स सड़कों पर घूम रहे PM, गृह मंत्री, देखें वीडियो!

इंटरनेट पर नेपाल के युवा पीएम बालेन शाह के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं. इनमें वो उस वीआईपी कल्चर से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं, जिसका Gen Z आंदोलन में विरोध किया गया था.

Advertisement
बिना बॉडीगार्ड सड़क पर लोगों से मिलते दिख रहे बालेन शाह (Photo - Social media) बिना बॉडीगार्ड सड़क पर लोगों से मिलते दिख रहे बालेन शाह (Photo - Social media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

नेपाल में Gen Z आंदोलन से निकले नेता बालेन शाह अब वहां के प्रधानमंत्री बन चुके हैं. इन दिनों इंटरनेट पर इनके काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें इनकी छवि ऐसी दिखाई जा रही है, जैसे बॉलीवुड की मूवी 'नायक' के मुख्य पात्र की थी. इस फिल्म में अनिल कपूर लीड रोल में थे. लोग बालेन शाह को नेपाल का वही 'नायक' बता रहे हैं. 

Advertisement

इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें बालेन शाह सड़क पर चलते लोगों से मिलते-जुलते और उनका हाल चाल लेते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान कहीं कोई बॉडीगार्ड या सिक्योरिटी नजर नहीं आ रही है.

एक वीडियो में वो सड़क पर ई-रिक्शा को रोककर उस पर बैठी महिलाओं से मिलते और उनका हालचाल लेते दिखाई दे रहे हैं. इस वीडियो को भी पीएम बनने के बाद उनकी सादगी और लोगों के लिए सर्व सुलभ होने के तौर पर दिखाया जा रहा है. इस दौरान उनके साथ कहीं कोई सिक्योरिटी या ताम-झाम नहीं दिखाई देता है. 

ऐसे ही कई वीडियो वायरल हो रहे हैं. एक वीडियो में वो सड़क पर खुद गाड़ी से निकलकर ट्रैफिक ठीक करते दिखाई दे रहे हैं. वहीं ऐसे ही एक वीडियो में बिना बॉडीगार्ड वो गाड़ी से उतरकर सड़क किनारे खड़े लोगों से मिलने चले जाते हैं. कभी वो लोगों के आग्रह पर सेल्फी लेने पहुंच जाते हैं. 

Advertisement

बालेन शाह नेपाल के पीएम बनने से पहले काठमांडू के मेयर थे. उन्होंने करियर की शुरुआत एक रैपर के रूप में की थी. बालेन शाह भ्रष्टाचार और सिस्टम में व्याप्त बुराईयों के खिलाफ रैप बनाकर और गाना गाकर युवाओं के बीच फेमस हुए और काठमांडू के मेयर की कुर्सी तक पहुंचे. 

अब Gen Z आंदोलन के बाद जब नेपाल में सत्ता परिवर्तन हुआ तो बालेन और उनकी युवा टीम किसी नायक की तरह उभरे. अब जब वो प्रधानमंत्री बन चुके हैं तो युवाओं की उम्मीद पर खरे उतरने के लिए बिना तामझाम वाला सिस्टम लेकर आ गए हैं. उन्होंने और नेपाल के युवाओं ने जिस वीआईपी कल्चर का विरोध किया था.बालने उस वीआईपी कल्चर से दूरी बनाते दिख रहे हैं.   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »