Advertisement

ट्रेंडिंग

Emirates एयर होस्टेस की टोपी पर सफेद दुपट्टा क्यों होता है? जानिए इसकी कहानी

aajtak.in
  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 4:45 PM IST
  • 1/8

एमिरेट्स की महिला केबिन क्रू की सबसे अलग पहचान उनकी लाल टोपी और उससे जुड़ा क्रीम रंग का शिफॉन वील है. यह सिर्फ यूनिफॉर्म का हिस्सा नहीं, बल्कि एयरलाइन की ग्लोबल ब्रांडिंग का प्रतीक भी है. दुनिया के किसी भी एयरपोर्ट पर यह ड्रेस देखते ही लोग एमिरेट्स को पहचान लेते हैं.

(Photo:Getty)

  • 2/8

जब 1985 में एमिरेट्स एयरलाइन शुरू हुई, तभी से लाल टोपी और क्रीम शिफॉन वील उसकी सिग्नेचर यूनिफॉर्म का हिस्सा हैं. समय के साथ यूनिफॉर्म में बदलाव हुए, लेकिन यह पहचान नहीं बदली.

(Photo:Getty)

  • 3/8


यह वील संयुक्त अरब अमीरात की पारंपरिक संस्कृति और शालीनता से प्रेरित है. एमिरेट्स ने अपनी यूनिफॉर्म में स्थानीय पहचान को शामिल करने के लिए इसे अपनाया.

(Photo:Getty)

 

Advertisement
  • 4/8

एमिरेट्स आधिकारिक तौर पर क्रीम शिफॉन वील कहती है. यह हल्के शिफॉन कपड़े से तैयार किया जाता है और लाल टोपी से जुड़ा रहता है. इसका उद्देश्य यूनिफॉर्म को आकर्षक, संतुलित और सांस्कृतिक पहचान देने के साथ प्रोफेशनल लुक बनाए रखना है.

(Photo:Getty)

  • 5/8

एमिरेट्स के इस वील में बनी सात प्लेट्स महज डिजाइन नहीं हैं. एयरलाइन के अनुसार, ये संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के सात अमीरात का प्रतीक हैं. इस छोटे से डिजाइन के जरिए एयरलाइन अपने देश की एकता, विरासत और राष्ट्रीय पहचान को दुनिया के सामने पेश करती है.

(Photo:Getty)

 

  • 6/8

एमिरेट्स की यूनिफॉर्म का बेज रंग यूएई के रेगिस्तान की रेत से प्रेरित माना जाता है, जबकि लाल टोपी एयरलाइन की ब्रांड पहचान को मजबूत करती है. रंगों का यह संयोजन ऐसा रखा गया है कि यह शालीन, प्रीमियम और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के बीच आसानी से पहचाना जा सके.

(Photo:Getty)

 

Advertisement
  • 7/8

एमिरेट्स अपने केबिन क्रू के लिए विस्तृत ग्रूमिंग गाइडलाइन लागू करती है. बालों का स्टाइल, मेकअप, लिपस्टिक, नाखून और जूलरी तक के नियम तय हैं. इसका मकसद दुनिया के किसी भी रूट पर यात्रियों को एक जैसी प्रोफेशनल और व्यवस्थित सेवा का अनुभव कराना है.

Photo:Pexel

  • 8/8

1985 में एमिरेट्स की शुरुआत के साथ यह यूनिफॉर्म भी सामने आई थी. बाद के वर्षों में जैकेट, स्कर्ट, जूते और एक्सेसरीज़ में बदलाव किए गए, लेकिन लाल टोपी और क्रीम वील को हमेशा बरकरार रखा गया. यही वजह है कि यह एयरलाइन की सबसे पहचान योग्य विरासत बन चुकी है.

(Photo:Pexel)
 

Advertisement
Advertisement