Advertisement

ट्रेंडिंग

पति ने होली के कपड़े नहीं दिलाए तो पत्नी ने 6 माह की बच्ची को मार डाला

aajtak.in
  • 07 मार्च 2020,
  • अपडेटेड 12:52 PM IST
  • 1/8

उत्तर प्रदेश से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां पति पत्नी के मामूली झगड़े ने 6 महीने के मासूम बच्चे की जान ले ली. घटना की वजह जान कर आप भी हैरान रह जाएंगे. (प्रतीकात्मक फोटो)

  • 2/8

ये मामला अलीगढ़ जिले के रामपुर गांव की है जहां एक 25 वर्षीय महिला के पति ने होली के लिए नए कपड़े खरीदने  से इनकार कर दिया. जिसको लेकर पति पत्नी में झगड़ा हो गया. झगड़े से पत्नी इतना ज्यादा भड़क गई कि उसने अपनी 6 महीने की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला. (प्रतीकात्मक फोटो)

  • 3/8

पुलिस ने बताया है कि आरोपी पत्नी का नाम पिंकी शर्मा है. पिंकी के पति राहुल ने नए कपड़े खरीदने के लिए बाजार जाने से मना कर दिया जिसको लेकर दोनों में जमकर बहस हो गई.  (प्रतीकात्मक फोटो)


Advertisement
  • 4/8

झगड़ें के बाद आरोपी पिंकी गुस्से में अपनी 6 महीने की बेटी सोनी के पास गई और उसकी बुरी तरह पिटाई कर दी. नाजुक सी बच्ची महिला की पिटाई को बरदाशत नहीं कर पाई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. (प्रतीकात्मक फोटो)

  • 5/8

इस घटना के बाद पति राहुल ने अपनी पत्नी के खिलाफ थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने पिंकी के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया.(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 6/8

थाना प्रभारी नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पिंकी ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी को जानबूझकर नहीं मारा.(प्रतीकात्मक फोटो)

Advertisement
  • 7/8

उन्होंने बताया कि वह घरेलू मुद्दों और अपने पति के साथ लगातार बहस से निराश थीं. जिसके बाद उस दिन की लड़ाई में उसने अपना आपा खो दिया और बिना सोचे समझे उसने अपने बच्चे की पिटाई कर दी.(प्रतीकात्मक फोटो)

  • 8/8

जानकारी के मुताबिक पिंकी की शादी चार साल पहले हुई थी. उसका पति राहुल एक ताला फैक्ट्री मजदूर का काम करता है. उनका एक तीन साल का बेटा भी है. (प्रतीकात्मक फोटो)


Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement